होम / मीडिया फोरम / कुछ यूं वरिष्ठ पत्रकारों ने भास्कर समूह के चेयरमैन रमेश चंद्र अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि...

कुछ यूं वरिष्ठ पत्रकारों ने भास्कर समूह के चेयरमैन रमेश चंद्र अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के चेयरमैन रमेश चंद्र अग्रवाल का बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर संपूर्ण मीडिया जगत के लिए बेहद दुखदायी है। कई वरिष्ठ पत्रकारों ने uउनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के चेयरमैन रमेश चंद्र अग्रवाल का बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर संपूर्ण मीडिया जगत के लिए बेहद दुखदायी है। कई वरिष्ठ पत्रकारों ने uउनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया-

स्व. अग्रवाल के असमायिक निधन पर हैरानी जताते हुए इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने कहा कि रमेशजी के अचानक यूं चले जाने से पूरे मीडिय जगत में एक शून्य का पैदा हो गया है। ये पूरी इंडस्ट्री के लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। मुझे उनके न रहने का बेहद अफसोस है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और शोक संतृप्त परिवार को ये दुख सहने का हौंसला।

रमेश चंद्र अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बीएजी फिल्म्स एंड मीडिया लिमिटेड की चेयरपर्सन व मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद कहती हैं वह भारतीय मीडिया के वरिष्ठ व प्रतिष्ठित सदस्य थे और उनका इस तरह से चले जाना मीडिया जगत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।

वहीं दैनिक भास्कर के चेयरमैन की प्रशंसा करते हुए इंडिया न्यूज के मैनेजिंग एडिटर राणा यशवंत कहते हैं, ‘अग्रवाल ने पत्रकारिता को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। जिस भास्कर ने अपने साहसपूर्ण कदम से अधिकारियों से सीधे सवाल पूछे और आम आदमी के हित में अपनी पहचना बनाई, यह सब रमेश अग्रवाल के स्वतंत्र विचारों के बिना तो संभव नहीं हो सकता था। देश के प्रति वे बेहद जिम्मेदार थे।’

देश के सबसे बड़े अखबार ‘भास्कर’ के स्वामी श्री रमेशचंद्र अंग्रवाल के आकस्मिक निधन पर प्रसिद्ध राजनीतिक विचारक और वरिष्ठ पत्रकार डाॅ. वेदप्रताप वैदिक ने गहरा शोक व्यक्त किया है। डाॅ. वैदिक ने कहा है कि हिंदी पत्रकारिता के इतिहास में रमेशजी का नाम अमर रहेगा। उन्होंने ‘भास्कर’ को जिन ऊंचाइयों पर पहुंचाया, उनके पहले किसी भी पत्र-मालिक ने नहीं पहुंचाया। भास्कर ने विचार-स्वातंत्र्य, निष्पक्ष खबरों और साज-सज्जा के क्षेत्र में बेजोड़ प्रतिमान कायम किए हैं। इसका श्रेय श्री रमेश अग्रवाल और उनके सुयोग्य पुत्र श्री सुधीर अग्रवाल को है। डाॅ. वैदिक ने कहा कि मैं अपनी लगभग 45 साल की मित्रता में बंधे रमेशजी को इस तरह अचानक जाता देख हतप्रभ हूं। वे उदारता, विनम्रता और व्यावहारिकता की प्रतिमूर्ति थे। मैं उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

 उन्हें याद करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री कहते हैं, ‘दैनिक भास्कर के राष्ट्रीय ब्यूरो में कुछ वर्ष काम किया तो रमेशजी के सम्पर्क में आया। जमीन से उठ कर आसमान तक की यात्रा के बाद भी वो सरल थे, सहज थे और ये बहुत बड़ी बात थी। संपदा और संस्थान का दंभ उनमें मुझे कभी नहीं दिखा। बहुत बड़े अखबार के स्वामी होने के नाते राजनीतिक गलियारों में भी उनकी एक जगह बनी थी, लेकिन वे जब किसी छोटे नेता से भी मिलते तो बहुत सहज भाव से। सहजता और पांव जमीन पे रखना उनकी निजी शैली थी, जिसे वो उम्र भर संजोये रहे। रमेश चंद्र अग्रवाल जी अब स्मृति शेष हैं लेकिन उनका जीवन एक प्रेरणा है। रमेशजी में विपरीत परिस्थितयों में धैर्य धारण करने और जीवन में संतुलन स्थापित करके चलने की भी बड़ी कला थी। जब मैं भास्कर में था तब कई बार ऐसे अवसर आये जहां उनकी यह कला खूब दिखी। कारोबार को लेकर तो वो शायद यह वरदान ही लेके अवतरित हुए थे कि मिट्टी को छुओगे तो वह सोना हो जाएगी। अपने पिता की संतानों में वे सर्वाधिक सफल और प्रसिद्ध थे। रमेशजी जीवन, समाज, संतुलन, परिश्रम, इन सबको बहुतों बेहतर जानते थे। उनकी पुण्य स्मृति को मेरा नमन।

दूरदर्शन व ऑल इंडिया रेडियो की पूर्व डायरेक्टर जनरल अर्चना दत्ता ने अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, ‘यह मीडिया जगत के लिए एक बड़ा नुकसान है। उनके नेतृत्व में ही डीबी कॉर्प ने खुद को मजबूत, फिर और मजबूत बनाया’

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

4 hours ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

1 day ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

2 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट से वरिष्ठ पत्रकार आशीष दवे के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, पुलिस को फटकार

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने आशीष दवे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करते हुए कहा कि जांच अधिकारी को शिकायत दर्ज करने से पहले आरोपों की प्राथमिक जांच करनी चाहिए थी।

3 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

4 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago