होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार पं. सुरेशचन्द्र मिश्र
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार पं. सुरेशचन्द्र मिश्र
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। यूपी के हाथरस के वरिष्ठ पत्रकार पं. सुरेशचन्द्र मिश्र का सोमवार सुबह नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लगभग 69 साल के थे। जैसे ही उनके निधन की खबर शहर में फैली, तो देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
यूपी के हाथरस के वरिष्ठ पत्रकार पं. सुरेशचन्द्र मिश्र का सोमवार सुबह नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लगभग 69 साल के थे।
जैसे ही उनके निधन की खबर शहर में फैली, तो देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उनके धर्मधाम स्थित आवास पर लग गई। वे शहर के प्रमुख धर्माचार्य रहे स्व. पं. गोवर्धननाथ मिश्र के ज्येष्ठ पुत्र और धर्माचार्य थे। उन्हें पिछले महीने से पेट में इंफैक्शन की शिकायत थी, उनका इलाज आगरा में चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार न होने पर चलते उन्हें होली से पूर्व दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में लाया गया, लेकिन यहां भी उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें नोएडा के के. डी. अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
दोपहर बाद उनके पार्थिव शरीर को नोएडा से उनके आवास पर लाया गया जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रृद्धांजलि दी। अन्तिम दाह संस्कार मथुरा में यमुनाजी के किनारे किया गया। मुखाग्नि बड़े बेटे और पत्रकार ब्रजेश मिश्र ने दी।
स्व. पं. सुरेशचन्द्र मिश्र बांगला इंटर कॉलेज में हिंदी प्रवक्ता के पद पर रहे और पत्रकारिता के क्षेत्र में दैनिक लालसा के संरक्षक व आगरा से प्रकाशित स्वराज्य टाइम्स के जिला प्रतिनिधि रहे।
मिश्र प्रमुख धर्माचार्य होते हुए भी समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका के लिए तत्पर रहते थे। वह अपने पीछे अपना बेटे-बेटी, नाती-पोतों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
न्यूज नेशन चैनल के हाथरस जिला संवाददाता नीरज चक्रपाणि ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स