होम / मीडिया फोरम / महाराष्ट्र के वरिष्ठ पत्रकार गोविंद तालवलकर नहीं रहे...
महाराष्ट्र के वरिष्ठ पत्रकार गोविंद तालवलकर नहीं रहे...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘महाराष्ट्र टाइम्स’ के पूर्व संपादक व वरिष्ठ पत्रकार गोविंद तालवलकर का मंगलवार को अमेरिका में निधन हो गया। वह 91 साल के थे। मराठी पत्रकारिता के स्तंभों में से एक माने जाने वाले तालवलकर ने अपने करियर की श
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘महाराष्ट्र टाइम्स’ के पूर्व संपादक व वरिष्ठ पत्रकार गोविंद तालवलकर का मंगलवार को अमेरिका में निधन हो गया। वह 91 साल के थे।
मराठी पत्रकारिता के स्तंभों में से एक माने जाने वाले तालवलकर ने अपने करियर की शुरुआत 1950 में ‘लोकसत्ता’ से की थी। वह 1962 में महाराष्ट्र टाइम्स से जुड़ गए और 1967 में इसके संपादक बनाए गए। उन्होंने यहां 27 सालों तक बतौर संपादक अपना योगदान दिया। इसके अतिरिक्त उनके कई लेख विभिन्न समाचार पत्र-पत्रिकाओं में भी प्रकाशित होते रहते थे।
1996 में ‘महाराष्ट्र टाइम्स’ के संपादक पद से रिटायरमेंट के बाद वह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ अमेरिका में बस गए। उनकी पत्नी का कुछ वर्ष पहले ही निधन हो गया था।
बता दें कि तालवलकर महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंत राव चव्हाण और उनके अनुयायी शरद पवार के बेहद करीबी थे। उन्होंने लगभग 25 किताबें भी लिखीं हैं।
उन्हें महाराष्ट्र सरकार की ओर से ‘लोकमान्य तिलक अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए उन्हें बी.डी. गोयनका अवॉर्ड, दुर्गा रत्न अवॉर्ड और रामसृष्टि अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स