होम / मीडिया फोरम / जागरण प्रकाशन के प्रधान संपादक संजय गुप्‍त ने पीएम से कही ये बात, देखें विडियो ...

जागरण प्रकाशन के प्रधान संपादक संजय गुप्‍त ने पीएम से कही ये बात, देखें विडियो ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम के तहत दैनिक जागरण...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम के तहत देश के पूरे मीडिया समूह के योगदान की सराहना की और कहा कि मीडिया ने देश के कोने-कोने के स्वच्छाग्रहियों के योगदान को उजागर कर पूरे देश को प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने दैनिक जागरण के अभियान की भी प्रशंसा की। पीएम मोदी ने दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्‍त की सराहना करते हुए कहा, ‘संजय जी मैं दैनिक जागरण व मीडिया के तमाम साथियों को साधुवाद देता हूं। स्‍वच्‍छता को लेकर अपने कार्यों को जिस प्रकार आप इस अभियान को चला रहे हैं और यूपी का सांसद होने के कारण मुझे वहां की जानकारियां ज्‍यादा ही मिलती हैं। आपने अपने प्रयासों को न केवल जागरुकता तक सीमित रखा बल्‍कि रोजगार सृजन का भी स्रोत बनाया है।’


यहां देखें विडियो:

दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्‍त ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्‍यवाद करते हुए उनके द्वारा चलाए गए स्‍वच्‍छता अभियान में जागरण समूह की भूमिका का उल्‍लेख किया। उन्होंने बताया कि  25 शहरों से 35 हजार टन कूड़ा उठाया और उसका निस्‍तारण किया साथ ही वर्षा से जल को संग्रहित करने के लिए 4,400 तालाबों को साफ किया और इस सफर में हमारा अभियान आगे भी जारी है।

उन्‍होंने आगे बताया, ‘हमारा मानना है कि जब तक हमारा समाज स्‍वच्‍छता कर्मियों को सम्‍मान नहीं देगा, आत्‍मीयता नहीं देगा तब तक हम देश को स्‍वच्‍छ नहीं बना पाएंगे। हमारा अगला अभियान इन्‍हें समाज में उनका सही सम्‍मान दिलाना है और समाज को बताना है कि ये हमारे लिए कितना जरूरी काम करते हैं।’

गौरतलब है कि दैनिक जागरण ने स्वच्छता को अपने सात सरोकारों में शामिल किया है। साथ ही जमीनी स्तर पर भी सक्रिय भूमिका निभाई है।  

इस दौरान संजय गुप्ता ने जागरण समूह द्वारा स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयासों और कैंपेन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के साथ स्वच्छता कर्मियों को सम्मान देना भी जरूरी है।  उन्होंने कहा कि उनका अगला अभियान जो चार चरण में होगा उसमें पहला चरण है ‘स्‍वच्‍छता के सिपाही’ इसके बाद हम स्‍कूलों में जाएंगे। इसके तहत चुनिंदा स्‍कूलों को लिया गया है जहां सफाईकर्मी शिक्षकों की भूमिका में आएंगे और विद्यार्थियों को बताएंगे की स्‍वच्‍छता कितना महत्‍वपूर्ण है। साथ ही हम अपनी महिला पाठकों से आह्वान करेंगे कि वे अपने घरेलू सहायकों के घर जाकर उन्‍हें सवच्‍छता के बारे में जानकारी दें।’

उन्‍होंने बताया कि महात्‍मा गांधी की जयंती 2 अक्‍टूबर को हम प्रभातफेरी निकालेंगे। समाज के हर वर्ग को जोड़ेंगे और बापू का संदेश देंगे। प्रधान संपादक ने कहा, ‘हमारे परिवार का ट्रस्‍ट जो कि 400 गांवों में खुले में शौच को लेकर अभियान चला रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री जी मैं आपको आश्‍वस्‍त करता हूं कि दैनिक जागरण स्‍वच्‍छता के प्रति समाज को प्रेरित करता रहेगा और आपके संदेश को आगे बढ़ाता रहेगा।’ 

इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दैनिक जागरण और मीडिया को साधुवाद देता हूं। स्वच्छता को लेकर अपने कार्यों और आपके कार्यक्रमों से परिचित हूं। यूपी का सांसद होने की वजह से मैं इसके बारे में ज्यादा ही जानता हूं। आप लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं। देता हूं। स्वच्छता को लेकर अपने कार्यों और आपके कार्यक्रमों से परिचित हूं। यूपी का सांसद होने की वजह से मैं इसके बारे में ज्यादा ही जानता हूं। आप लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं। 


टैग्स दैनिक जागरण स्वच्छता ही सेवा पीएम नरेंद्र मोदी
सम्बंधित खबरें

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

58 minutes ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

16 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

23 hours ago

‘दैनिक जागरण’ के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल के बेटे के लगन-सगाई समारोह में जुटे राजनेता

प्रदेश और देश के कई जाने-माने नेताओं, अधिकारियों और समाजसेवियों की मौजूदगी में इस समारोह के दौरान सामाजिक और राजनीतिक रिश्तों की मजबूती भी देखने को मिली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

19 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

4 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

58 minutes ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

5 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

2 hours ago