होम / मीडिया फोरम / इस ऐप का एबीपी न्यूज नेटवर्क से हुआ करार, दिखाएगा चार चैनल

इस ऐप का एबीपी न्यूज नेटवर्क से हुआ करार, दिखाएगा चार चैनल

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। सबस्क्रिप्शन आधारित विडियो ऐंटरटेनमेंट ऐप्‍स ‘nexGTv’ ने ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ के चार चैनलों के ग्लोबल ब्रॉडकास्ट राइट्स का अधिग्रहण (acquired) कर लिया है। इस कवायद के द्वारा अब nexGTv के यूजर्स एबीपी न्यू

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

सबस्क्रिप्शन आधारित विडियो ऐंटरटेनमेंट ऐप्‍स ‘nexGTv’ ने ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ के चार चैनलों के ग्लोबल ब्रॉडकास्ट राइट्स का अधिग्रहण (acquired) कर लिया है। इस कवायद के द्वारा अब nexGTv के यूजर्स एबीपी न्यूज हिन्दी, एबीपी अस्मिता (गुजराती), एबीपी आनंदा (बांग्ला) और एबीपी माझा (मराठी) के राष्ट्रीय और प्रादेशिक समाचारों को देख सकेंगे। nexGTv के सबस्‍क्राइर्स अपने एंड्रॉयड और आईओएस मोबाइल पर nexGTv मोबाइल ऐप का इस्‍तेमाल कर इन चारों चैनलों का आनंद उठा सकते हैं।

देश में न्यूज इंडस्ट्री के टॉप नेटवर्क में शामिल हिन्दी और प्रादेशिक चैनलों के प्रसारण के द्वारा nexGTv का उद्देश्य अपने यूजर्स को हर तरह की जानकारी और खबरों का गहराई से विश्लेषण मुहैया कराना है। इसके अलावा व्‍युअर्स अब न्यूज और करेंट अफेयर्स की रिपोर्टिंग और उसको लेकर होने वाली परिचर्चा को देखने का लुत्फ भी उठा सकेंगे।

nexGTv के सीओओ अभेष वर्मा ने कहा, ‘अपनी बिजी लाइफ स्‍टाइल के कारण देश-विदेश में मौजूद हमारे यूजर्स अपनी रुचि की अपडेट खबरों अथवा उनके बारे में नवीनतम जानकारी हासिल नहीं कर पाते हैं। वे ऐसा नेवटर्क चाहते हैं जो उन्‍हें देश-दुनिया में हो रही खबरों के बारे में जानकारी दे सके। इसीलिए हमने एबीपी न्‍यूज नेटवर्क से करार किया है। इस तरह न सिर्फ अपने व्‍युअर्स को ज्‍यादा कंटेट दे पाएंगे बल्कि चैनल को भी हमारे प्लेटफार्म के द्वारा ज्‍यादा से ज्यादा कंज्यूमर तक पहुंचने का मौका मिलेगा।’

वहीं एबीपी न्यूज नेटवर्क के सीओओ अविनाश पांडेय ने कहा, ‘ह‍मारा नेटवर्क वर्षों से अपने व्युअर्स को सही और पर्याप्त जानकारी उपलब्ध करा रहा है। हिन्दी न्यूज व्युअर्स के बीच  चैनल की मांग काफी अधिक है। इसके अलावा मोबाइल पर भी इसका कंटेंट तेजी से देखा जा रहा है और आने वाले समय में यह और रफ्तार पकड़ेगा। अब हमने कंटेंट उपलब्ध कराने वाली प्रमुख कंपनी nexGTv के साथ करार किया है। इस करार के द्वारा हमें उम्मीद है कि हम दुनिया भर को अपने ब्रैंड के प्रॉमिस ‘आपको रखे आगे’ को पूरा कर सकेंगे।’

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

7 hours ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

1 day ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

2 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट से वरिष्ठ पत्रकार आशीष दवे के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, पुलिस को फटकार

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने आशीष दवे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करते हुए कहा कि जांच अधिकारी को शिकायत दर्ज करने से पहले आरोपों की प्राथमिक जांच करनी चाहिए थी।

3 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

7 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago