होम / मीडिया फोरम / NDTV से टाइम्स नेटवर्क पहुंचे सौनील चार्ल्स, मिली यह अहम जिम्मेदारी

NDTV से टाइम्स नेटवर्क पहुंचे सौनील चार्ल्स, मिली यह अहम जिम्मेदारी

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Ne

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने पिछले दिनों निखिल गांधी को अपना नया रेवेन्यू हे‍ड बनाने के बाद अपनी टीम में सौनील चार्ल्स (Shouneel Charles) के रूप में एक और नया चेहरा शामिल किया है। सौनील चार्ल्स को सीनियर वाइस प्रेजिडेंट पद की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है। उनका मुख्यालय मुंबई होगा। वह टाइम्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एमके आनंद को रिपोर्ट करेंगे।

चार्ल्स की नियुक्ति के बारे में आनंद ने कहा, ‘इन नियुक्तियों के द्वारा हम डिजिटल मीडिया कंपनी के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहते हैं। डिजिटल मीडिया, मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में हमें इनके अनुभवों का लाभ मिलेगा और हम नए मीडिया मार्केट में खुद को बेहतर तरीके से पेश कर पाएंगे।’ वहीं इस बारे में चार्ल्‍स ने कहा, ‘नेटवर्क में मुढे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, यह बहुत बड़ी बात है। यह नेटवर्क अपने अनोखे अभियान और पहल के लिए जाना जाता है।’

उल्लेखनीय है कि टाइम्स नेटवर्क जॉइन करने से पूर्व चार्ल्स ‘एनडीटीवी कंवर्जेंस’ के डिजिटल बिजनेस का नेतृत्व कर रहे थे। यहां वह चीफ सेल्‍स, मार्केटिंग और चीफ रेवेन्‍यू ऑफिसर का पद संभाल रहे थे। उन्‍होने मीडिया कंपनी को डिजिटल ईकोसिस्‍टम, प्रॉफिटेबल इंटरनेट और मोबाइल आधारित बिजनेस तैयार करने में काफी मदद की थी। इससे पूर्व वह विभिन्‍न मल्‍टीनेशनल कंपनियों जैसे याहू, टर्नर ब्रॉडकास्टिंग, वॉर्नर ब्रदर्स, स्टार टीवी और द अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक के साथ भी काम कर चुके हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

4 hours ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

1 day ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

2 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट से वरिष्ठ पत्रकार आशीष दवे के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, पुलिस को फटकार

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने आशीष दवे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करते हुए कहा कि जांच अधिकारी को शिकायत दर्ज करने से पहले आरोपों की प्राथमिक जांच करनी चाहिए थी।

3 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

4 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago