होम / मीडिया फोरम / गुदगुदाने के साथ प्रेरणा देने का काम भी करेगी ये किताब
गुदगुदाने के साथ प्रेरणा देने का काम भी करेगी ये किताब
लेखक, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय से सक्रिय मुक्ता के. गुप्ता...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
लेखक, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय से सक्रिय मुक्ता के. गुप्ता ने बच्चों के लिए अब ‘बी लाइक बैंजामिन’ (BE LIKE BENJAMIN) नाम से एक किताब लिखी है।
मुक्ता की इस किताब का विमोचन गुरुवार को आगरा के होटल गोवर्धन में आयोजित एक कार्यक्रम में किया जाएगा। इस किताब में बच्चों के लिए शिक्षाप्रद कहानियां हैं। इस कहानी का पात्र एक छोटा हाथी है, जो बच्चों को न सिर्फ गुदगुदाएगा, बल्कि उन्हें प्रेरणा देने का काम भी करेगा।
आगरा निवासी मुक्ता पूर्व में यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराने और शहर के पार्कों की हरियाली बचाने के लिए काफी सक्रिय रही हैं और इसके लिए भूख हड़ताल पर भी बैठ चुकी हैं।
विभिन्न अखबारों जैसे ‘द पॉयनियर’ और‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ में भी वह लिखती रहती हैं। फिलहाल वह मासिक न्यूज मैगजीन ‘Humour Times’ का प्रकाशन कर रही हैं। समाजसेवा का भाव उनके अंदर कूट-कूटकर भरा हुआ है। इसके तहत वह समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने का काम भी करती हैं।
इन दिनों वह पति और बच्चों के साथ मैसूर में रहती हैं। वहां पर भी वह समाजसेवा में सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रही हैं।
टैग्स