होम / मीडिया फोरम / BBC समेत दुनियाभर के कई पत्रकारों पर हमले का खतरा...
BBC समेत दुनियाभर के कई पत्रकारों पर हमले का खतरा...
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी समूह में से एक इस्लामिक स्टेट (आईएस) के निशाने पर अब प्रतिष्ठित न्यूज चैनल 'बीबीसी' और 'स्काई न्यूज' समेत दुनिया के कई पत्रकार हैं।</p> <p style="text-align: justify;">ब्रिटेन के अखबार ‘डेली स्टार’ की एक खबर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी समूह में से एक इस्लामिक स्टेट (आईएस) के निशाने पर अब प्रतिष्ठित न्यूज चैनल 'बीबीसी' और 'स्काई न्यूज' समेत दुनिया के कई पत्रकार हैं।
ब्रिटेन के अखबार ‘डेली स्टार’ की एक खबर के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट की एक वेबसाइट न्यूज प्रजेंटर के कार्यालय स्थलों पर एक हमलावर द्वारा किए जाने वाले हमलों के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
अखबार ने कहा कि उसने इस वेबसाइट के बारे में अलर्ट करने के लिए पुलिस से संपर्क किया है और आतंकवाद रोधी अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। डेली स्टार ने कहा, ‘इस्लामिक स्टेट की वेबसाइट पर डाले गए पोस्ट में समर्थकों को बीबीसी और स्काई न्यूज के न्यूज प्रजेंटर पर हमले करने के लिए कहा गया है और उनके कार्यालयों की जगह भी जानकारी दी गई है।’
उसने कहा, ‘आतंकवादियों ने कट्टरपंथियों को प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों पर हमले करने के निर्देश दिए हैं। इनमें डाउनिंग स्ट्रीट, बिग बेन और वेस्टमिंस्टर शामिल है।’ आगे की पोस्टों में ब्रिटिश सांसदों, पुलिस थानों, सरकारी इमारतों, सैन्य अड्डों, शॉपिंग सेन्टरों और हवाई अड्डों के नामों की एक सूची भी दी गई है।
वेबसाइट पर मोसुल, इराक में गठबंधन सेनाओं की बमबारी के कथित पीड़ितों की तस्वीरें भी दी हुई हैं और उसके साथ संदेश लिखा है, ‘या खुदा हम नहीं भूलेंगे। यहां तक कुछ समय बाद भी हम कभी नहीं भूलेंगे।’ सुरक्षा विशेषज्ञ विल गिडेस ने कहा कि इस्लामिक स्टेट पर टिप्पणी करने वाली लोकप्रिय हस्तियों को गंभीरतापूर्वक सुरक्षा लेनी चाहिए।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स