होम / मीडिया फोरम / अमर उजाला अखबार में हुए प्रमोशंस, कई का हुआ ट्रांसफर...

अमर उजाला अखबार में हुए प्रमोशंस, कई का हुआ ट्रांसफर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी दैनिक अखबार ‘अमर उजाला’ में आजकल प्रमोशंस का दौर चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, संस्थान के उत्तर प्रदेश संस्करणों के तहत कई यूनिट्स में ट्रांसफर प्रक्रिय चल रही है, तो कई एम्पलॉइज को प्रमोट भी किया गया है। इसी कड़ी में अमर उजाला

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

हिंदी दैनिक अखबार ‘अमर उजाला’ में आजकल प्रमोशंस का दौर चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, संस्थान के उत्तर प्रदेश संस्करणों के तहत कई यूनिट्स में ट्रांसफर प्रक्रिय चल रही है, तो कई एम्पलॉइज को प्रमोट भी किया गया है। इसी कड़ी में अमर उजाला के मेरठ एडिशन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत नितिन यादव को प्रमोट कर रोहतक भेजा गया है, जहां उन्हें डिप्टी न्यूज एडिटर यानी डीएनई की जिम्मेदारी दी गई है।

मेरठ में रहते हुए नितिन ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बखूबी काम किया है, जिनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चुनावी मुद्दे, कैराना पलायन शामिल रहे हैं। इससे पहले वे ‘हिन्दुस्तान’ के बिजनौर एडिशन के ब्यूरो चीफ थे। नितिन यादव ने अपने करियर की शुरुआत ‘दैनिक जागरण’ के करनाल एडिशन से की थी, जिसके बाद वे दैनिक भास्कर के लुधियाना एडिशन में भी रहे। नितिन ने ‘अमर उजाला’ की तरफ से यूनिसेफ के साथ भी कई सामाजिक मुद्दों पर भी काम किया है। इस युवा और जुझारू पत्रकार को प्रसिद्ध जर्नलिस्ट मार्क टुली द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

इसके अलावा रोहतक एडिशन में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत रजत पांडे को प्रमोट कर आगरा भेजा गया है और यहां उन्हें ‘कॉम्पैक्ट’ के इंचार्ज की जिम्मेदारी मिली है। वहीं रोहतक में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत श्याम ओझा का भी प्रमोशन किया गया है और अब उन्हें रोहतक से नोएडा भेजा गया है, जहां उन्होंने डिप्टी न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी संभाल ली है। तीन साल में उनका ये दूसरा प्रमोशन हैं। अमर उजाला से पहले वे ‘राजस्थान पत्रिका’ के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर जुड़े थे। यहां वे मार्च, 2007 से सितबंर, 2014 तक रहे हैं।

इसी तरह से रोहतक एडिशन में ही सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत शिशिर चंद्र श्रीवास्तव का भी प्रमोशन कर गाजियाबाद भेज दिया गया है, जहां उन्हें चीफ सब एडिटर बनाया गया है।

वहीं चर्चा है कि लंबे समय से अमर उजाला से जुड़े रहने वाले पत्रकार प्रकाश भट्ट को भी प्रमोट किया जा सकता है। फिलहाल उन्हें रोहतक से हल्द्वानी एडिशन में भेजा गया है, अभी तक वे रोहतक एडिशन में न्यूज एडिटर यानी एनई के पद पर कार्यरत थे। वे 1990 से अमर उजाला से जुड़े हुए हैं।

प्रमोशन की इसी कड़ी में कानपुर एडिशन के सीनियर न्यूज एडिटर अनुज शर्मा और आगरा एडिशन के डिप्टी न्यूज एडिटर ब्रजेश चौहान और चंडीगढ़ एडिशन के सीनियर रिपोर्टर आशीष वर्मा का नाम भी जुड़ गया है। आशीष वर्मा को चंडीगढ़ में ही चीफ रिपोर्टर बना दिया गया है। वहीं सीनियर न्यूज एडिटर अनुज शर्मा का तबादला कानपुर से देहरादून एडिशन में और ब्रजेश चौहान का तबादला आगरा से मेरठ एडिशन में कर दिया गया है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

5 hours ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

1 day ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

2 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट से वरिष्ठ पत्रकार आशीष दवे के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, पुलिस को फटकार

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने आशीष दवे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करते हुए कहा कि जांच अधिकारी को शिकायत दर्ज करने से पहले आरोपों की प्राथमिक जांच करनी चाहिए थी।

3 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

5 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago