होम / मीडिया फोरम / इस चैनल के CEO और 4 मीडियाकर्मियों को पुलिस ने किया अरेस्ट

इस चैनल के CEO और 4 मीडियाकर्मियों को पुलिस ने किया अरेस्ट

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। केरल के पूर्व परिवहन मंत्री ए.के. सशीन्द्रन की कथित आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप के प

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

केरल के पूर्व परिवहन मंत्री ए.के. सशीन्द्रन की कथित आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप के प्रसारण मामले में ‘मंगलम चैनल’ के सीईओ और 4 मीडियाकर्मियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी पर ‘आपत्तिजनक बातचीत’ टीवी चैनल पर प्रसारित करने के मामले में कार्रवाई की गई है।इससे पहले सोमवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए केरल उच्च न्यायालय ने अंतरिम याचिका खारिज कर दी थी।

विशेष जांच दल के घंटों पूछताछ के बाद चैनल के सीईओ आर. अजीत कुमार और मीडियाकर्मी एस.वी. प्रदीप, एम.बी. संतोष, फिरोज मोहम्मद व जयचंद्रन को गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि कथित आपत्तिजनक ऑडियो के प्रसारण के चलते मंत्री ए.के. सशीन्द्रन को इस्तीफा देना पड़ा था। क्लिप में वह एक महिला के साथ फोन पर आपत्तिजनक बातचीत करते सुनाई दे रहे थे। ‘आपत्तिजनक बातचीत’ के प्रसारण के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की युवा शाखा की शिकायत पर पुलिस ने पिछले हफ्ते ‘मंगलम’ चैनल के सीईओ अजित कुमार समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मंगलवार को सीईओ और आठ कर्मचारी मामले में जांच कर रहे विशेष जांच दल के समक्ष पेश हुए थे और अपना बयान दर्ज कराया था।

चैनल ने 26 मार्च को राज्य के परिवहन मंत्री व एलडीएफ मंत्रिमंडल में एनसीपी प्रतिनिधि ए.के. सशीन्द्रन की एक महिला के साथ हुई कथित बातचीत का एक ऑडियो क्लिप प्रसारित किया था, जिसके चलते मंत्री को उसी दिन इस्तीफा देना पडा था। चैनल ने प्रसारित की गई सामग्री के लिए बाद में माफीनामा जारी कर स्वीकार किया कि यह एक स्टिंग ऑपरेशन था जिसमें कोई गृहिणी नहीं बल्कि उसकी एक महिला पत्रकार शामिल थी, जैसा कि चैनल ने पहले दावा किया था।

राज्य सरकार ने 30 मार्च को मामले में विशेष जांच दल से जांच कराए जाने का आदेश दिया था। सरकार ने इससे पहले एक पूर्व जिला न्यायाधीश से न्यायिक जांच की घोषणा की थी। इस महिला पत्रकार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए डीजीपी से एक शिकायत दर्ज कराई है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

7 hours ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

1 day ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

2 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट से वरिष्ठ पत्रकार आशीष दवे के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, पुलिस को फटकार

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने आशीष दवे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करते हुए कहा कि जांच अधिकारी को शिकायत दर्ज करने से पहले आरोपों की प्राथमिक जांच करनी चाहिए थी।

3 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

7 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago