होम / मीडिया फोरम / Disney India ने इस कंपनी के साथ किया करार
Disney India ने इस कंपनी के साथ किया करार
डिज्नी इंडिया (Disney India) ने कंटेंट उपलब्ध कराने के लिए अब इस कंपनी के साथ...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
डिज्नी इंडिया (Disney India) ने जियो सिनेमा (Jio Cinema) के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत अब जियो के डिजिटल ऐप 'जियो सिनेमा' पर डिज्नी की रहस्यमयी दुनिया से जुड़ी रोचक कहानियों का मजा लिया जा सकेगा।
इस प्रक्रिया में जाने माने ब्रैंड्स को प्रस्तुत किया जा रहा है,जिनमें डिज्नी (Disney), पिक्सर (Pixar), मार्वल (Marvel) और लुकास (Lucas) फिल्म शामिल हैं, जो सभी आयु वर्ग के जियो यूजर्स के लिए कंटेंट उपलब्ध कराएंगे।
जियो ऐप में अब डिज्नी ब्रैंडेड कंटेंट का एक अलग सेक्शन होगा। इसमें सामान्य फिल्मों से लेकर एनिमेशन फिल्में, वेब सीरीज और शॉर्ट फिल्में तक शामिल होंगी। यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से कंटेट देख पाएंगे। कंटेट में हर उम्र के लोगों का ध्यान रखा गया है।
बताया जाता है कि जब आप 'जियो सिनेमा' ऐप खोलेंगे तो आपको होम पेज पर 'डिज्नी-जियो' नाम से अलग सेक्शन दिखेगा। जियो सिम कार्ड इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए पहले अपने फोन में जियो सिनेमा ऐप डाउनलोड करना होगा।
इसके अलावा जियो सिनेमा ऐप कैरेक्टर कस्टमाइजेशन का विकल्प भी देगा, जिसमें प्रशंसक अपने पसंदीदा डिज्नी, मार्वल, पिक्सर या स्टार वार्स कैरेक्टर्स जैसे- मिकी माउस, कैप्टन अमेरिका और लाइटनिंग मैक्वीन से जुड़े कंटेंट चुन सकेंगे।
टैग्स डिज्नी इंडिया जियो सिनेमा