होम / मीडिया फोरम / पत्रकार हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशाल धरना प्रदर्शन
पत्रकार हत्याकांड के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशाल धरना प्रदर्शन
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बिहार में समस्तीपुर जिले के बहुचर्चित चिमनी मालिक सह पत्रकार ब्रजकिशोर ब्रजेश हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर विशाल प्रदर्शन किया गया, जिसमें सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यह धरना प्रदर्शन समाहर न्य
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बिहार में समस्तीपुर जिले के बहुचर्चित चिमनी मालिक सह पत्रकार ब्रजकिशोर ब्रजेश हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर विशाल प्रदर्शन किया गया, जिसमें सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यह धरना प्रदर्शन समाहर न्यायालय के सामने किया गया।
दरअसल, इस साल जनवरी में पुलिस ने पत्रकार की हत्याकांड का खुलासा तो कर लिया था और हत्याकांड में शामिल दो शूटर सहित पांच अपराधियों को भी गिरफ्तार किया था, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसका पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
खुलासे में पुलिस ने बताया था कि घटना के पीछे भाइयों के बीच संपत्ति विवाद मुख्य वजह है। लेकिन घटना के मुख्य आरोपी पत्रकार मझलें भाई कमल किशोर कमल, भाभी किरण देवी और साजिशकर्ता विभूतिपुर विधायक रामबालक सिंह के छोटे भाई लालबाबू सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
इसी वजह से सीपीआईएम के कार्यकर्ताओं ने कई बार प्रतिरोध मार्च और धरना प्रदर्शन भी किया, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के चलते अब ये विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में राज्यमंत्री अवधेश कुमार, विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामदेव वर्मा, राज्य सचिव मंडल के सदस्य अजय कुमार, नीलम देवी, महेश कुमार, रघुनाथ राय, सत्य नारायण सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
बता दें की 3 जनवरी 2017 को शाम अपराधियों ने विभूतिपुर थाने के सलखन्नी गांव स्थिति चिमनी पर ब्रजेश की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी थी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स