होम / मीडिया फोरम / विज्ञापन खर्च पर योगेंद्र यादव की पार्टी ने दिल्ली सरकार की खोली ये पोल...

विज्ञापन खर्च पर योगेंद्र यादव की पार्टी ने दिल्ली सरकार की खोली ये पोल...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। नवगठित पार्टी ‘स्वराज इंडिया’ ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के विज्ञापन खर्च पर सवाल उठाए हैं। इस नवगठित पार्टी ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने पिछले एक साल के दौरान कुल विज्ञापन खर्च का 80 फीसदी दिल्ली से बाहर के राज्यों में

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

नवगठित पार्टी ‘स्वराज इंडिया’ ने आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के विज्ञापन खर्च पर सवाल उठाए हैं। इस नवगठित पार्टी ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने पिछले एक साल के दौरान कुल विज्ञापन खर्च का 80 फीसदी दिल्ली से बाहर के राज्यों में खर्च किया है।

यह आरोप लगाते हुए पार्टी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन किया है। स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम का आरोप है कि सरकारी विज्ञापनों में किए गए दावे झूठे, गैर कानूनी और अनैतिक हैं।

सीएजी की फाइनल रिपोर्ट में दिल्ली सरकार के जवाब को खारिज करते हुए विज्ञापन खर्च को अनियमित और काल्पनिक बताया गया है। पार्टी ने यह भी दलील दी है कि सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी के नेता सीएजी की रिपोर्ट का हवाला देकर दूसरी सरकारों को घेरते थे।

पार्टी ने दावा किया कि दिल्ली से बाहर 80 फीसदी विज्ञापन धनराशि खर्च किए जाने को लेकर सीएजी द्वारा दिल्ली सरकार से पूछे गए सवाल का सरकार ने हास्यास्पद जवाब दिया है। सरकार ने जवाब दिया कि दिल्ली में व्यापार और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए ये विज्ञापन दिए गए, जबकि अधिकतर कैंपेन पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और गुजरात जैसे चुनावी राज्यों में किया गया। सरकारी विज्ञापन में पार्टी का नाम, किसी नेता का कद बढ़ाने वाले पोस्टर, चुनाव चिन्ह झाड़ू का प्रयोग, दिल्ली सरकार को केजरीवाल सरकार बताना जैसे कितने निर्देशों के उल्लंघन सीएजी ने पाए हैं।

अनुपम का कहना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ये कारनामे राजनीतिक भ्रष्टाचार और अनैतिकता का नमूना है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

16 hours ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

1 day ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

2 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

3 days ago

सुप्रीम कोर्ट से वरिष्ठ पत्रकार आशीष दवे के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, पुलिस को फटकार

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने आशीष दवे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करते हुए कहा कि जांच अधिकारी को शिकायत दर्ज करने से पहले आरोपों की प्राथमिक जांच करनी चाहिए थी।

3 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

16 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago