होम / मीडिया फोरम / यूपी के मंत्रियों को मीडिया से दूर रहने की हिदायत
यूपी के मंत्रियों को मीडिया से दूर रहने की हिदायत
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली और इसी के साथ यूपी में योगी युग का आगाज हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थ नाथ सिंह को यूपी स
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली और इसी के साथ यूपी में योगी युग का आगाज हो गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थ नाथ सिंह को यूपी सरकार का प्रवक्ता नियुक्त किया है। ये दोनों नेता पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में मीडिया सेल के प्रभारी रह चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, कैबिनेट में लिए गए फैसलों का ब्यौरा देने के लिए मंत्री श्रीकांत शर्मा और मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को नामित किया गया है। अब ये लोग कैबिनेट बैठकों की नियमित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
खबर ये भी है कि यूपी के सभी मंत्रियों को अनाप-शनाप बयानबाजी से दूर रहने को भी कहा गया है। इतना ही नहीं मंत्रियों को यह भी हिदायत दी गई है कि वह मीडिया से दूर रहेंगे और किसी भी दशा में मीडिया में या किसी कार्यक्रम में बयानबाजी नहीं करेंगे।
बताया यह भी जा रहा है कि मंत्रियों को सीधे मीडिया से बातचीत करने को लेकर उन्हें चेतावनी दी गई है। उन्हें यह निर्देश दिया गया है कि वे यूपी सरकार के प्रवक्ता के जरिए ही मीडिया से बातचीत कर सकते हैं, और यदि वे सीधे मीडिया से बात करते हैं तो उनके खिलाफ सरकार या संगठन कोई एक्शन ले सकता है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स