होम / मीडिया फोरम / टीवी चैनल के कार्यक्रम में हुआ कुछ ऐसा, बुलानी पड़ गई पुलिस

टीवी चैनल के कार्यक्रम में हुआ कुछ ऐसा, बुलानी पड़ गई पुलिस

एक न्यूज चैनल की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुछ इस तरह की घटना हो गई कि पुलिस को

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

एक न्यूज चैनल की ओर से आयोजित चुनावी चर्चा के दौरान भाजपा और सपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। आरोप है कि सपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की गई। इस मामले में भाजपा के चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में शुक्रवार को शहर के एक पार्क में 'कौन बनेगा प्रधानमंत्री' विषय पर एक न्यूज चैनल की ओर से चर्चा करवाई जा रही थी। इसमें भाजपा से सांसद प्रतिनिधि संजय मिश्रा, सपा से जिला उपाध्यक्ष क्रांति कुमार सिंह, कांग्रेस से जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह और बसपा से सुरेंद्र पाल वर्मा शामिल थे। वहां मौजूद सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जब वह सवालों का जवाब देने का प्रयास करते तो कुछ भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे लगाने लगते। इसके बाद भाजपा प्रतिनिधि ने ओयल में खुले ट्रॉमा सेंटर और गन्ना भुगतान को लेकर सरकार को श्रेय दिया।

इस पर सपा कार्यकर्ता जसकरन राज ने विरोध किया। इसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए। जसकरन राज का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता उन्हें पीटने लगे। सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी सहित कई महिलाएं बीच बचाव करने लगीं तो हमलावर हुए कार्यकर्ताओं ने अपशब्द कहे। किसी का दुपट्टा खींचा तो किसी की साड़ी फाड़ दी। सपा महिला जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी ने मोबाइल पर एसपी पूनम को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर वहां से खिसक गए।

इसके बाद सपा कार्यालय पर बुलाई गई प्रेसवार्ता में सपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति कुमार सिंह ने कहा कि चर्चा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम कार्यकर्ता अरशद को निशाने पर लिया। इस पूरी घटना से भाजपा का मुस्लिम, दलित और पिछड़ा विरोधी मानसिकता उभर कर आई है। वहीं सपा महिला जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी ने कहा कि महिलाओं को ऐसे अपशब्द कहे गए, जिसकी वह कभी कल्पना नहीं कर सकती थीं। सपा इस पूरे मामले को चुनाव आयोग और महिला आयोग के पास भी ले जाएगी।

वहीं इस बारे में पुलिस अधीक्षक पूना का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। जांच सीओ सिटी से कराई जा रही है। कुछ लोगों ने घटनाक्रम की विडियो भी बनाई है, उसे भी जांच में शामिल किया जाएगा। आरोपों की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।


टैग्स टीवी चैनल चुनाव 2019 चुनावी चर्चा
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

21 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

22 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

22 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

22 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

23 hours ago