होम / मीडिया फोरम / पत्रिका ग्रुप की वेबसाइट 'कैच हिंदी' को मिला नया संपादक....
पत्रिका ग्रुप की वेबसाइट 'कैच हिंदी' को मिला नया संपादक....
समाचार4मीडिया ब्यूरो।। राजस्थान पत्रिका का प्रकाशन करने वाले पत्रिका ग्रुप के वेब पोर्टल कैचन्यूज हिंदी (hindi.catchnews.com) की कमान संभाल रहे अतुल चौरसिया के वहां से अलविदा कहने के बाद अब प्रबंधन ने इस पोर्टल की कमान अपने यहां कार्यरत एक युवा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
राजस्थान पत्रिका का प्रकाशन करने वाले पत्रिका ग्रुप के वेब पोर्टल कैचन्यूज हिंदी (hindi.catchnews.com) की कमान संभाल रहे अतुल चौरसिया के वहां से अलविदा कहने के बाद अब प्रबंधन ने इस पोर्टल की कमान अपने यहां कार्यरत एक युवा चेहरे को दी है। मिली जानकारी के मुताबिक अब इस पोर्टल के नए संपादक के
गौरतलब है कि करीब डेढ़ दशक से पत्रकारिता में सक्रिय अमित मूलतौर पर उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के रहने वाले हैं। कानपुर के स्थानीय समाचार पत्र-चैनल में काम करने के बाद उन्होंने कानपुर यूनिवर्सिटी से मास-कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स डिग्री ली। इसके बाद वे दैनिक जागरण के टैबलॉयड हिंग्लिश अखबार i-next की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने।
उसके बाद अपने गृहनगर को छोड़ वे नोएडा में अमर उजाला से जुड़ गए। यहां उन्होंने ग्रेटर नोएडा-नोएडा के लिए कई सालों तक रिपोर्टिंग की और फिर बाद में डेस्क पर भी हाथ आजमाया।करीब नौ साल में चार प्रमोशन पाकर उन्होंने फिर डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया।
वे कैचहिंदी की लॉन्चिंग टीम के इकलौते और सबसे पुराने सदस्य को तौर पर अब कमान संभाल रहे हैं। साइंस-टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, बिजनेेस, कल्चर, एजुकेशन, इंटरनेशनल समेत तमाम बीट्स पर उन्होंने काम किया है।
फिलहाल जर्नलिज्म में पीएचडी भी कर रहे अमित को डिजिटल मीडिया में काम करने में काफी मजा आता है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स