होम / मीडिया फोरम / महिला पत्रकार की इस याचिका को बॉम्बे हाईकोर्ट ने किया खारिज

महिला पत्रकार की इस याचिका को बॉम्बे हाईकोर्ट ने किया खारिज

बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्‍ट्र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्‍हाडा) के खिलाफ दायर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

 समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।


बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने महाराष्‍ट्र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्‍हाडा) के खिलाफ दायर की गई एक महिला पत्रकार की याचिका को खारिज कर दिया है। स्‍वाति राजभर नामक पत्रकार ने इस याचिका में आरोप लगाया था कि मई 2015 में म्‍हाडा की लॉटरी स्‍क्रीम में चयनित होने के बावजूद प्राधिकरण ने उसे फ्लैट का कब्‍जा (possession) देने से इनकार कर दिया था।


पत्रकार की याचिका पर जस्टिस राजेश केतकर की एकल खंडपीठ इस मामले की सुनवाई कर रही थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा कि महिला ने म्‍हाडा से इस तथ्‍य को जानबूझकर छिपाया कि वह शादीशुदा है। ऐसे में म्‍हाडा का निर्णय सही था।  


इस बीच एक और महिला पत्रकार संतोषी मिश्रा के अधिवक्‍ता ने कहा कि राजभर ने फर्जी कागजात जमा किए थे। इस वजह से उनकी मुवक्किल को भी इस स्‍कीम में फ्लैट नहीं मिल सका। उनका कहना था कि संतोषी मिश्रा लॉटरी सिस्‍टम में शॉर्टलिस्‍ट हो गई थीं लेकिन वे फ्लैट नहीं हासिल कर पाईं।


राजभर ने अप्रैल 2015 में म्‍हाडा के फ्लैटों की लॉटरी के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा किया था। फॉर्म जमा करते समय उन्‍होंने खुद को अविवाहित (single) बताया था। मई 2016 में राजभर को मुलुंड में मध्‍यम आय वर्ग श्रेणी (एमआईजी कैटेगरी) का फ्लैट आवंटित हो गया था। इस बीच संतोषी मिश्रा ने म्‍हाडा में शिकायत कर राजभर की वैवाहिक स्थिति और उनके पति की आय के बारे में सूचना दे दी। अपनी शिकायत में संतोषी मिश्रा ने आवश्‍यक सबूत भी उपलब्‍ध कराए थे। इस आधार पर म्‍हाडा के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने कानून का हवाला देते हुए राजभर को फ्लैट पर कब्‍जा देने से इन्‍कार कर दिया था।


समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमेंmail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

1 hour ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

1 day ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

2 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट से वरिष्ठ पत्रकार आशीष दवे के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, पुलिस को फटकार

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने आशीष दवे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करते हुए कहा कि जांच अधिकारी को शिकायत दर्ज करने से पहले आरोपों की प्राथमिक जांच करनी चाहिए थी।

3 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

1 hour ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago