होम / मीडिया फोरम / इस साहित्यिक समारोह में कई वरिष्ठ पत्रकार लेंगे हिस्सा
इस साहित्यिक समारोह में कई वरिष्ठ पत्रकार लेंगे हिस्सा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पिछले साल की तरह इस बार भी ‘भोर लिटरेचर फेस्टिवल’ (BLF) का आयोजन किया जा रहा है। भोर संस्था की ओर से यह साहित्यिक समारोह बिहार के चंपारण स्थित फुलवरिया गांव में 15 और 16 अप्रैल 2017 को आयोजित किया जाएगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पिछले साल की तरह इस बार भी ‘भोर लिटरेचर फेस्टिवल’ (BLF) का आयोजन किया जा रहा है। भोर संस्था की ओर से यह साहित्यिक समारोह बिहार के चंपारण स्थित फुलवरिया गांव में 15 और 16 अप्रैल 2017 को आयोजित किया जाएगा।
दो दिनों तक चलने वाले साहित्यिक समारोह में इस बार महात्मा गांधी की चंपारण यात्रा के शताब्दी वर्ष का उत्सव मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कार्यों और चंपारण के प्रति उनके योगदान को याद किया जाएगा। साथ ही देश, समाज और खासकर गांव के प्रति महात्मा गांधी के लगाव और उनकी सोच पर चर्चा होगी और उनके सिद्धांतों पर चलकर कैसे बेहतर समाज का निर्माण हो सकता है इस पर भी विचार रखे जाएंगे।
भोर लिटरेचर फेस्टिवल की इस बार की थीम है- गांधी और गांव। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में दो मुख्य सत्र होंगे। पहले दिन (15 अप्रैल) 11 बजे से गांधी और गांव पर चर्चा की जाएगी और दूसरे दिन (16 अप्रैल) के सत्र का विषय होगा- युवा पीढ़ी में गांधी की प्रासंगिकता।
दोनों सत्र के मुख्य वक्ताओं में पूर्व डीजीपी, लेखक और महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति विभूति नारायण राय, वरिष्ठ पत्रकार और लेखक अरविंद मोहन, इंडिया न्यूज के मैनेजिंग एडिटर राणा यशवंत, प्रभात खबर के संस्थापक संपादक एस.एन. विनोद, पश्चिमी चंपारण के सांसद संजय जयसवाल, बीजेपी नेता साबिर अली, मशहूर कवि लक्ष्मीशंकर बाजपेयी और वरिष्ठ पत्रकार अभिरंजन कुमार के अलावा कई लेखक, चिंतक, पत्रकार और समाजसेवी उपस्थित होंगे। वहीं वरिष्ठ पत्रकार और भोर के संस्थापक अनुरंजन झा सत्र का संचालन करेंगे।
भोर लिटरेचर फेस्टिवल के अवसर पर भोर संस्था द्वारा साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में दो प्रतिष्ठित सम्मान भी दिए जाते हैं। इनमें पहला ‘रमेश चंद्र झा स्मृति सम्मान’ मशहूर कवि और आलोचक लक्ष्मीशंकर बाजपेयी को और दूसरा ‘पंकज सिंह स्मृति सम्मान’ राणा यशवंत को दिया जा रहा है। पिछले साल यह सम्मान विभूति नारायण राय और अभिरंजन कुमार को दिया गया था। इसके साथ चंपारण सत्याग्रह पर एक स्मारिका और महात्मा गांधी और चम्पारण पर लिखी कुछ किताबों का विमोचन भी होगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स