होम / मीडिया फोरम / यूनिवर्सिटी में मीडिया पर हमला, पत्रकार की हालत गंभीर

यूनिवर्सिटी में मीडिया पर हमला, पत्रकार की हालत गंभीर

पत्रकारों पर हमले की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं और आए दिन उन्हें निशाना...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

पत्रकारों पर हमले की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला रांची विश्वविद्यालय का है, जहां तीन पत्रकारों के साथ वहां के कर्मचारियों ने जमकर मारपीट की। पत्रकारों ने कर्मचारियों पर दस हजार रुपये छीनने और गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है़।

बताया जाता है कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार चंदन भट्टाचार्य, अंजनी कुमार व संदीप कुमार बुधवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे रांची विश्वविद्यालय में कवरेज के लिए पहुंचे थे। यहां कवरेज के दौरान परीक्षा विभाग के कर्मचारियों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में चंदन के सिर में गंभीर चोट लगी है़। उसे राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है़। इस संबंध में पत्रकारों ने कोतवाली थाना में सूर्य भूषण शाहबादी, मो कैफी, कर्मवीर उरांव, पुष्कर कुमार, मनोज कुमार व पांच-छह अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़।  

 घटना के बाद पत्रकारों के विरोध करने और कोतवाली में जमा होने के बाद कोतवाली डीएसपी व थाना प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए सूर्य भूषण शाहबादी व पुष्कर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, इस संबंध में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


टैग्स पत्रकार हमला रांची विश्वविद्यालय. Ranchi University
सम्बंधित खबरें

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 hour ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

2 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

16 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

23 hours ago

‘दैनिक जागरण’ के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल के बेटे के लगन-सगाई समारोह में जुटे राजनेता

प्रदेश और देश के कई जाने-माने नेताओं, अधिकारियों और समाजसेवियों की मौजूदगी में इस समारोह के दौरान सामाजिक और राजनीतिक रिश्तों की मजबूती भी देखने को मिली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

19 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

4 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

1 hour ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

5 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

2 hours ago