होम / मीडिया फोरम / हिंदी का जलवा: पाक पढ़ा रहा है चीन को...

हिंदी का जलवा: पाक पढ़ा रहा है चीन को...

क्या आप ये मानेंगे कि पाकिस्तान से हिंदी सीख रहे हैं चीनी और खाड़ी देशों के बहुत से राजनयिक और रक्षा विशेषज्ञ? पर ये सच है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

विवेक शुक्ला ।।

क्या आप ये मानेंगे कि पाकिस्तान से हिंदी सीख रहे हैं चीनी और खाड़ी देशों के बहुत से राजनयिक और रक्षा विशेषज्ञ? पर ये सच है और खुद पाकिस्तान के भीतर भी हिंदी को जानने-समझने-सीखने की प्यास तेजी से बढ़ रही है।

दरअसल देश के बंटवारे से पहले समूचे पाकिस्तान के पंजाब से लेकर सिंध में हिंदी पढ़ाई जाती थी। लाहौर हिंदी का गढ़ होता था। वहां पर हिंदी के कई बड़े प्रकाशन भी थे। इनमें राजपाल एंड संस खास है। पर बाद में हिंदी को भी बंटवारे का खामियाजा भुगतना पड़ा। हिंदी को शत्रुओं की भाषा माना गया। बहरहाल, चीनियों और अरब देशों के रक्षा और कूटनीति के जानकारों को हिंदी का कामचलाऊ ज्ञान मिल रहा है पाकिस्तान की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ मॉडर्न लैंगवेज (एनयूएमएल) में। ये इस्लामाबाद में है। इसके अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी, लाहौर, में भी हिंदी विभाग सक्रिय है 1983 से।

एनयूएमएल के हिंदी विभाग में पांच टीचर हैं। इधर हिंदी में डिप्लोमा कोर्स से लेकर पीएचडी तक करने की सुविधा है। एनयूएमएल में हिंदी के साथ-साथ पाकिस्तान में बोली जानी बहुत सी अन्य भाषाओं के अध्यापन की व्यवस्था है। उधर, पंजाब यूनिर्सिर्टी की हिंदी फैकल्टी में दो टीचर हैं। विगत जून माह में सिंगापुर में जाने का मौका मिला। वहां के लिटिल इंडिया क्षेत्र के एक रेस्तरां में लंच के दौरान एक दिन एक चीनी मूल की महिला हमारे से हिंदी में पूछने लगी, ‘क्या आप भारत से हैं?’ उसका ये सवाल सुनकर बड़ा सुखद अहसास हुआ। हमने जवाब दिया। ‘जी, हम भारतीय हैं।’ उसके बाद गपशप चालू हो गई। बातचीत में उस भद्र चीनी महिला ने बताया कि उसने हिंदी बीजिंग में सीखी। उसके कई मित्र इस्लसामबाद स्थित एनयूएमएल से हिंदी का अध्ययन कर रहे हैं। एनयूएमयू में साल 1973 से हिंदी विभाग चल रहा है।

तो माना जा सकता है कि इसके अब तक के सफर में सैकड़ों हिंदी प्रेमियों ने हिंदी को और करीब से जाना होगा। कुछ साल पहले तक दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीश्नर रहे रियाज खोखर ने बताया था कि चूंकि हिंदी पाकिस्तान के पड़ोसी मुल्क भारत की अहम भाषा है, इसलिए हम इसकी अनदेखी नहीं कर सकते। हालांकि वे इस सवाल का उत्तर नहीं दे पाए थे कि कराची यूनिवर्सिटी का हिंदी विभाग क्यों बंद हो गया। हालांकि कराची में भारत से जाकर बसे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार वगैरह के लोगों की भारी तादाद है। इसलिए  वहां की यूनिवर्सिटी  से हिंदी विभाग को बंद करना जायज नहीं माना जा सकता है। कराची और सिंध क्षेत्र में ही पाकिस्तान के हिन्दुओं की ठीक-ठाक आबादी भी है। इनमें हिन्दू धर्म ग्रंथों को हिंदी में पढ़ने की लालसा रहती है। जाहिर है, समूचे सिंध और कराची में हिंदी अध्यापन की व्यवस्था न होने से तमाम लोगों को कठिनाई होती होगी।

एनयूएमएल की हिंदी विभाग की प्रमुख डॉ. नसीमा खातून हैं। उन्होंने नेपाल की त्रिभुवन यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में पीएचडी की है। उनके प्रोफाइल से साफ है कि वह आगरा से संबंध रखती हैं। वह आगरा यूनिवर्सिटी में भी पढ़ी हैं। उनके अलावा इस विभाग में शाहिना जफर भी हैं। वह मेरठ यूनिवर्सिटी की छात्रा रही हैं। वह कॉन्ट्रैक्ट पर इधर पढ़ाती हैं। इसी क्रम में शमीम रियाज भी हैं। वह पटना यूनिवर्सिटी से एमए हैं। जुबैदा हसन भी इधर कॉट्रैक्ट पर पढ़ा रही हैं। वह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की छात्रा रही हैं। एक बात समझ आ रही है कि पाकिस्तान में हिंदी को वहां पर निकाह के बाद गई भारत की महिलाएं ही पढ़ा रही हैं।

पंजाब यूनिवर्सिटी, लाहौर में भी हिंदी के अध्ययन की व्यवस्था है। यहां पर समूचे पंजाब के हिंदी प्रेमी आते हैं। इधर हिंदी विभाग सन 1983 में स्थापित हुए। यहां पर दो अध्यापक है फैकल्टी में।

पाकिस्तान के इतिहास के पन्नों को खंगालने पर समझ आ जाएगा कि वहां पर भाषा को लेकर सरकारी नीति शुरुआत से ही बेहद तर्कहीन रही। पाकिस्तान में उर्दू को राष्ट्रभाषा का दर्जा मिला। एक उस भाषा को जो पाकिस्तान की मिट्टी की जुबान नहीं थी। उसे तो सिर्फ भारत से गए मुहाजिर जानते थे। उर्दू को देश की राष्ट्रभाषा थोपने के चलते पाकिस्तान को आगे चलतकर बड़ा नुकसान हुआ। भाषा के सवाल पर पूर्वी बंगाल (अब बांग्लादेश) की अनदेखी पाकिस्तान की आगे चलकर दो-फाड़ होने की बड़ी वजह रही।

बहरहाल भारत और पाकिस्तान में भाषीय और संस्कृतिक समानताओं के कारण पाकिस्तान में हिंदी का हाल के बरसों में प्रभाव देखने को मिल रहा है। हिंदी फिल्मों और भारतीय टीवी सीरियलों के कारण पाकिस्तान में हिंदी का बहुत प्रभाव बढ़ रहा है। दर्जनों हिंदी के शब्द आम पाकिस्तानी की आम बोल-चाल में शामिल हो गए हैं। अब पाकस्तानियों की जुबान में आप विवाद, अटूट, विश्वास, आशीर्वाद, चर्चा, पत्नी, शांति जैसे शब्द सुन सकते हैं। इसकी एक वजह ये भी समझ आ रही कि खाड़ी के देशों में लाखों भारतीय-पाकिस्तानी एक साथ काम कर रहे हैं। दोनों के आपसी रिश्तों के चलते दोनों एक-दूसरे की जुबान सीख रहे हैं। दुबई या अबू धाबी जैसे शहरों में हजारों पाकिस्तानी भारतीय कारोबारियों की कंपनियों, होटलों, रेस्तरां वगैरह में काम कर रहे हैं। इसके चलते वे हिंदी सीख लेते हैं।

एक पाकिस्तानी विद्वान बता रहे थे कि भारतीय़ समाज और संस्कृति को और गहनता से जानने वाले भी पाकिस्तानी हिंदी सीखना चाह रहे हैं।

 उधर, पाकिस्तान के हिन्दू नौजवानों में अपने धर्म ग्रंथों को हिंदी में पढ़ने की लालसा हिंदी की तरफ खींच रही है।  है। ये अपने बड़े-बुजुर्गों से हिंदी सीख रहे हैं। चंदर कुमार पाकिस्तान के सिंध से संबंध रखते हैं। अब दुबई में रहते हैं। एक अंतरराष्ट्रीय एनजीओ में काम करते हैं। वे बता रहे थे कि हमें हिंदी अपने बुजुर्गों से सीखने को मिल रही हैं। अब हम हिंदी अपनी अगली पीढ़ी को पढ़ाने की स्थिति में हैं। सिंध और कराची मे रहने वाले हिन्दू सिंधी के माध्यम से हिंदी का अध्ययन कर रहे हैं। पाकिस्तान में कम से कम मिडिल क्लास से संबंध रखने वाले हिन्दू तो हिंदी सीखते ही हैं। हालांकि पाकिस्तान के हिन्दुओं की मातृभाषा हिंदी नहीं है, पर वे हिंदी से भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं।

पाकिस्तान में हिंदी फले-फूले इससे बेहतर कोई बात नहीं हो सकती। आखिर भाषा का संबंध किसी धर्म या जाति से तो नहीं होता।

(लेखक यूएई दूतावास के पूर्व सूचना अधिकारी और हिंदी दैनिक 'हिन्दुस्तान' के विशेष संवाददाता रह चुके हैं)

  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग में लिए गए कई बड़े फैसले

चेन्नई स्थित 'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' (Zinema Media and Entertainment Limited) ने 2 मार्च 2026 को हुई अपनी बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं।

1 day ago

7-8 मार्च को होगा महिला चिंतकों का राष्ट्रीय सम्मेलन, राष्ट्रपति रहेंगी मौजूद

देशभर की महिला चिंतकों का एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन 7 और 8 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

2 days ago

'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' का बड़ा फैसला, राइट्स इश्यू से जुटाएगी ₹ 31.62 करोड़

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने 28 फरवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट से वरिष्ठ पत्रकार आशीष दवे के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, पुलिस को फटकार

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने आशीष दवे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करते हुए कहा कि जांच अधिकारी को शिकायत दर्ज करने से पहले आरोपों की प्राथमिक जांच करनी चाहिए थी।

3 days ago

आईआईएमसी प्रोफेसर डॉ. सौमित्र को हाईकोर्ट से राहत : एससी-एसटी केस खारिज

बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने आईआईएमसी प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार सौमित्र के खिलाफ दर्ज एससी-एसटी कानून का मामला खारिज किया। अदालत ने कहा, यह प्रशासनिक विवाद था।

4 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

1 day ago