होम / मीडिया फोरम / पत्रकार की मौत के बाद पत्नी ने उठाई ये मांग, दी आत्मदाह की चेतावनी

पत्रकार की मौत के बाद पत्नी ने उठाई ये मांग, दी आत्मदाह की चेतावनी

जिला प्रशासन ने पत्रकार के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी, हरसंभव मदद करने का दिया आश्वासन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लगने से पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक (45) की मौत के बाद पुलिसिया कार्यप्रणाली को लेकर परिवार में रोष है। पत्रकार की पत्नी विभा सिंह ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। विभा सिंह ने पुलिस-प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के अंदर हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अपनी दोनों बेटियों के साथ आत्मदाह कर लेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थानीय विधायक पलटू राम ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ पीड़ित परिवार के घर जाकर जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की गई पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक पत्रकार की पत्‍नी को सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने पत्रकार की पत्नी को हत्यारोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। बलरामपुर चीनी मिल्स प्रबंधन ने विभा सिंह को नौकरी देने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही प्रशासन ने राकेश सिंह की बेटियों को मुफ्त शिक्षा दिलाने का भी भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लगने से पत्रकार समेत दो की मौत

गौरतलब है कि 27 नवंबर की रात्रि राकेश और उसके मित्र पिंटू साहू घर के कमरे में थे। राकेश की पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुईं थी। तभी रात्रि में संदिग्ध हालात में राकेश सिंह के घर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कमरे की एक दीवार भी धमाके के साथ क्षतिग्रस्त हो गई। झुलसने के चलते पिंटू साहू की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची फायर सर्विस तथा पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाया और राकेश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया, जहां शनिवार को उनकी भी मौत हो गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अस्पताल में भर्ती राकेश सिंह ने मरने से पूर्व पुलिस को बताया कि दबंगों ने उनके घर में आग लगाई है। राकेश सिंह का कहना था कि कुछ नकाबपोश लोग उनके घर में घुसे थे और मारपीट के बाद वहां आग लगा दी।


टैग्स आग पत्रकार की मौत बलरामपुर घर में आग राकेश सिंह विभा सिंह
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

22 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

23 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

2 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

23 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

23 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 day ago