होम / मीडिया फोरम / कोरोना ने निगल ली वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह की जिंदगी
कोरोना ने निगल ली वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह की जिंदगी
कोरोनावायरस (कोविड-19) की चपेट में आकर वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का निधन हो गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
वरिष्ठ पत्रकार, कॉलमिस्ट और देश-विदेश के राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ रखने वाले शेष नारायण सिंह का कोरोनावायरस (कोविड-19) की चपेट में आकर निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शेष नारायण सिंह कई दिनों से कोविड-19 से जूझ रहे थे और उन्हें ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान शेष नारायण सिंह को प्लाज्मा भी दिया गया, लेकिन शुक्रवार को वह जिंदगी की ‘जंग’ हार गए और उनका निधन हो गया।
शेष नारायण सिंह मूलत: सुल्तानपुर के रहने वाले थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम हस्तियों ने दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है। पत्रकारिता जगत में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए वे हमेशा जाने जाएंगे। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के लिए मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!
— Narendra Modi (@narendramodi) May 7, 2021
वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने शेष नारायण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है-
More sad news: senior journalist @sheshji passed away this morning of Covid 19. Prayers for his family. We have lost far too many journalist friends in this summer of grief. RIP Sheshji.??
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) May 7, 2021
वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ शुक्ल ने शेष नारायण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि विद्वान पत्रकार श्री शेषनारायण सिंह का जाना स्तब्ध कर गया। वे हमारी पीढ़ी के सर्वाधिक विज्ञ पत्रकार थे।
टैग्स श्रद्धांजलि पत्रकार का निधन कोविड-19 कोरोनावायरस शेष नारायण सिंह