होम / मीडिया फोरम / Twin Towers मामले में ऋचा अनिरुद्ध ने उठाई ये मांग, कहा-तभी जीतेगी ‘जनता की शक्ति’
Twin Towers मामले में ऋचा अनिरुद्ध ने उठाई ये मांग, कहा-तभी जीतेगी ‘जनता की शक्ति’
दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर 93ए में बने सुपरटेक ट्विन टावर्स को सर्वोच्च अदालत के आदेश पर 28 अगस्त ढहाया जाएगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
दिल्ली से सटे नोएडा सेक्टर 93ए में बने सुपरटेक ट्विन टावर्स को सर्वोच्च अदालत ने एक साल पहले अवैध करार दिया था। इस मामले में नोएडा अथॉरिटी के भ्रष्टाचार में लिप्त होने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की थी और इन्हें गिराने के आदेश जारी किए थे। अब आखिरकार 28 अगस्त को यानी आज इन ट्विन टावर्स को ढहाया जाएगा।
इस पूरे मामले को देखें तो 24 अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई है। आपको बता दें कि वर्ष 2021 में एक हाई लेवल एसआईटी का गठन हुआ, जिसने जांच के बाद शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद चार अक्टूबर 2021 को इस रिपोर्ट के आधार पर नोएडा अथॉरिटी के 24 अधिकारी और कर्मचारियों पर एफआईआर की गई।
इसके अलावा सर्वोच्च न्यायालय ने ट्विन टावर्स में फ्लैट खरीदारों को बहुत बड़ी राहत दी है। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि सुपरटेक के 40 मंजिला ट्विन टावर्स में घर खरीदारों को उनकी पूरी धनराशि वापस दी जाएगी। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ ने यह ऐतिहासिक निर्णय दिया है।
इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध ने अपने एक ट्वीट में इसे आधी अधूरी कार्रवाई करार दिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'जनता की शक्ति तभी जीतेगी, जब इन टावरों के निर्माण के दौरान पैसा बनाने वाले सभी भ्रष्ट अधिकारियों और सीईओ को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। नोएडा के निवासियों के लिए उस न्याय की प्रतीक्षा में हूं। साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी टैग किया है।
ऋचा अनिरुद्ध के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
People's power will win only when ALL the corrupt officers esp the CEOs who made money while these towers got constructed will be punished strongly!Waiting for THAT justice for Noida residents ? @myogiadityanath @CMOfficeUP @UPGovt @CeoNoida @PankajSinghBJP @dr_maheshsharma https://t.co/V2Hq1HAVo6
— richa anirudh (@richaanirudh) August 28, 2022
टैग्स पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध सुपरटेक ट्विन टावर नोएडा प्राधिकरण ध्वस्त