होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार राहुल जलाली के बारे में आई ये बुरी खबर
वरिष्ठ पत्रकार राहुल जलाली के बारे में आई ये बुरी खबर
सांस संबंधी बीमारी के कारण अस्पताल में कराए गए थे भर्ती
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
प्रेस क्लब आफ इंडिया (PCI) के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार राहुल जलाली का निधन हो गया है। दिल्ली के बत्रा अस्पताल में शनिवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 63 साल के थे। उन्हें सांस संबंधी बीमारी के कारण यहां भर्ती कराया गया था। जाने-माने पत्रकार राहुल जलाली कश्मीर के वरिष्ठ पत्रकार प्राण नाथ जलाली के बेटे थे। सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार, राहुल जलाली का अंतिम संस्कार रविवार की शाम पांच बजे दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी राहुल जलाली वर्ष 2015-16 के दौरान प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के प्रेजिडेंट रहे थे। जलाली के निधन पर आईआईएमसी के पूर्व डीजी के.जी सुरेश समेत तमाम पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पत्रकारों ने शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बताया जाता है कि कश्मीर से जुड़े मामलों पर राहुल जलाली की गहरी पकड़ थी।
टैग्स पत्रकार का निधन राहुल जलाली