होम / मीडिया फोरम / प्रयास और इंडिया हैबिटेट सेंटर का संयुक्त मीडिया कॉन्क्लेव 16 अक्टूबर को दिल्ली में
प्रयास और इंडिया हैबिटेट सेंटर का संयुक्त मीडिया कॉन्क्लेव 16 अक्टूबर को दिल्ली में
इस कार्यक्रम में मीडिया और सामाजिक क्षेत्र के प्रतिनिधि अपने अनुभव साझा करेंगे और विचारों का आदान-प्रदान कर समाज में वास्तविक बदलाव लाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
प्रयास JAC सोसाइटी और इंडिया हैबिटेट सेंटर (IHC) संयुक्त रूप से ‘सामाजिक क्षेत्र और मीडिया की भूमिका’ पर एक विशेष चर्चा का आयोजन कर रहे हैं। नई दिल्ली में लोधी रोड स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर के Casuarina Hall में 16 अक्टूबर की शाम 6:30 बजे से होने वाले इस कॉन्क्लेव में मीडिया और सामाजिक क्षेत्र के प्रतिनिधि अपने अनुभव साझा करेंगे और विचारों का आदान-प्रदान कर समाज में वास्तविक बदलाव लाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।
इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य मीडिया और सामाजिक क्षेत्र के संगठनों (CSOs/NGOs) के बीच बेहतर सहयोग स्थापित करना और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में देश भर के वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया संस्थान और विभिन्न नागरिक सामाजिक संगठन हिस्सा लेंगे।
चर्चा का मुख्य फोकस यह समझना है कि मीडिया और CSOs मिलकर समाज के कमजोर वर्गों—जैसे बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांग व्यक्तियों के मुद्दों को कैसे उजागर कर सकते हैं और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
प्रयास JAC सोसाइटी के संस्थापक व मेंटर आमोद कंठ, वरिष्ठ पत्रकार व प्रयास की गवर्निंग बॉडी के मेंबर अमिताभ श्रीवास्तव और इंडिया हैबिटेट सेंटर के डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) के. जी सुरेश कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे। इस चर्चा में यह भी विचार किया जाएगा कि मीडिया और सामाजिक क्षेत्र के संगठन मिलकर देश के विकास और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत कैसे कर सकते हैं।
टैग्स