होम / मीडिया फोरम / जानें, कोविड-19 से पत्रकारों की मौत के मामले पर क्या बोले झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री

जानें, कोविड-19 से पत्रकारों की मौत के मामले पर क्या बोले झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रेजिडेंट शाहनवाज हसन का कहना है कि कोविड-19 के कारण राज्य में कम से कम 30 पत्रकारों की मौत हुई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

झारखंड सरकार का कहना है कि कोविड-19 के कारण राज्य में किसी पत्रकार की मौत नहीं हुई है। ‘इंडियन एक्सप्रेस’ (The Indian Express) की एक रिपोर्ट के अनुसार, विधानसभा में एक प्रश्न के जवाब में झारखंड सरकार का यह भी कहना है कि ऑक्सीजन की कमी का कारण राज्य में कोई भी मौत नहीं हुई है।

मंगलवार को अपनी पार्टी के सहयोगी और कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, ‘पत्रकारों की मौत के संबंध में किसी भी सूत्र से कोई सूचना नहीं मिली है और न ही जिलों की आपदा प्रबंधन टीम की ओर से किसी की मौत की सूचना मिली है।’ इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी मौतों में मुआवजा देने का कोई प्रावधान नहीं है।

हालांकि, झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रेजिडेंट शाहनवाज हसन का कहना है कि कोविड-19 के कारण राज्य में कम से कम 30 पत्रकारों की मौत हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, हसन का कहना है, ‘हमने मुख्यमंत्री और राज्य के जनसंपर्क विभाग को पत्र लिखकर मौतों का विवरण और जिलेवार ब्यौरा दिया था। लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि क्यों स्वास्थ्य मंत्री ने अब इस मामले में यू-टर्न ले लिया है।’

इसके साथ ही हसन का कहना था कि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्यों ने अपने राज्यों में कोविड-19 से मारे गए पत्रकारों के परिवार के सदस्यों को मुआवजा दिया है।


टैग्स झारखंड सरकार कोविड 19 पत्रकारों की मौत
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

20 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

21 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

11 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

21 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

21 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

22 hours ago