होम / मीडिया फोरम / टाइम्स नाउ के पत्रकार हर्षल भदाणे के परिवार को मिली आर्थिक मदद, सड़क दुर्घटना में हुई मौत

टाइम्स नाउ के पत्रकार हर्षल भदाणे के परिवार को मिली आर्थिक मदद, सड़क दुर्घटना में हुई मौत

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले टाइम्स ग्रुप के पत्रकार हर्षल भदाणे के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले टाइम्स ग्रुप के पत्रकार हर्षल भदाणे के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है। बता दें कि 'टाइम्स नाउ मराठी' के वरिष्ठ संवाददाता हर्षल भदाणे की 29 जुलाई को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

'टाइम्स नाउ हिंदी' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिंदे ने हर्षल भदाणे की पत्नी के नाम 10 लाख रुपये का चेक टीवी जर्नलिस्ट एसोसिएशन को सौंपा। मुख्यमंत्री के साथ ही उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकार हर्षल भदाणे की मौत पर दुख जताया है।

टीवी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सह्याद्री गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस से मुलाकात की और सड़क दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि पत्रकार हर्षल भदाणे पाटिल की मौत के लिए जिम्मेदार ट्रक ड्राइवर, ट्रक क्लीनर और ट्रक मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। गृह मंत्री ने मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की टीवी जर्नलिस्ट एसोसिएशन की मांग को भी मंजूरी दे दी है।

29 जुलाई की रात पत्रकार हर्षल भदाणे की धुले-औरंगाबाद हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग निकला था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट के मुताबिक हर्षल भदाणे टाइम्स नाउ मराठी चैनल में वरिष्ठ संवाददाता के पद पर कार्यरत थे। डेढ़ साल पहले ही उनकी शादी हुई थी और वह अपने परिवार में कमाने वाले अकेले शख्स थे। परिवार में उनकी पत्नी और बूढ़े माता और पिता हैं।

 


टैग्स पत्रकार सड़क दुर्घटना एकनाथ शिंदे टाइम्स नाउ मराठी हर्षल भदाणे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

20 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

1 day ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

20 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

6 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

21 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

21 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

21 hours ago