होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, कैसे वरिष्ठ पत्रकार कुमार पंकज ने 11 साल पहले बताया था 'दूरदृष्टा हैं नरेंद्र मोदी'

जानें, कैसे वरिष्ठ पत्रकार कुमार पंकज ने 11 साल पहले बताया था 'दूरदृष्टा हैं नरेंद्र मोदी'

लोकसभा चुनाव 2019 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने दर्ज की है ऐतिहासिक जीत

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्‍व तो है ही, साथ ही इसके पीछे उनकी लगन और कर्मठता भी है। इस बात की पुष्टि वरिष्‍ठ पत्रकार कुमार पंकज की पुस्‍तक ' दूरदृष्‍टा नरेंद्र मोदी' करती है, जो साल 2008 की शुरूआत में बाजार में आ गई थी। इस पुस्‍तक का अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में अनुवाद भी हुआ है।

पुस्‍तक लिखने के बारे में कुमार पंकज बताते हैं कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्‍यमंत्री बने, उसके बाद गोधरा कांड हुआ। उस समय गुजरात जाने का अवसर मिला। उसके बाद 2002 के विधानसभा चुनाव और 2007 के विधानसभा चुनाव की कवरेज के दौरान पाया कि नरेंद्र मोदी के प्रति वहां की जनता की एक अलग सोच है। कुमार पंकज के अनुसार, ‘मैंने जब नरेंद्र मोदी की चुनावी सभाओं और मुलाकातों के दौरान उनके व्‍यक्तित्‍व का अध्‍ययन किया तो ऐसा लगा कि उनकी सोच दूरदर्शी है और यह सोच भारतीय राजनीति की दशा और दिशा बदल सकती है।’

कुमार पंकज बताते हैं कि उसके बाद ही उन्‍होंने 2008 में इस किताब को लिखने का मन बनाया और उन तमाम पहलुओं को इस पुस्‍तक का हिस्‍सा बनाया जो कि उन्‍होंने नरेंद्र मोदी के व्‍यक्तित्‍व में पाया। कुमार पंकज बताते हैं कि साल 2009 के लोकसभा चुनाव में जिस तरीके से राहुल गांधी के नेतृत्‍व में बड़ी संख्‍या में कांग्रेस के युवा सांसदों ने जीत हासिल की थी, उस समय भी राहुल गांधी पर केंद्रित उनकी पुस्‍तक 'देश का युवा नेतृत्‍व' प्रकाशित हुई थी।

कुमार पंकज बताते हैं कि एक पत्रकार होने के नाते वह जो कुछ देखते हैं, उसे अपनी लेखनी का हिस्‍सा बनाते हैं। वह किसी विचारधारा किसी व्‍यक्ति या किसी संस्‍था से प्रभावित नहीं हैं, बल्कि अपने पत्रकार होने का दायित्‍व निभा रहे हैं।

2008 में कुमार पंकज की प्रकाशित किताब का कवर पेज आप नीचे देख सकते हैं...

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स नरेंद्र मोदी पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुमार पंकज
सम्बंधित खबरें

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

6 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

8 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

8 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

16 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया रणनीति के मजबूत स्तंभ अरुण शर्मा का प्रेरक सफर

अरुण शर्मा इस समय इनिशिएटिव मीडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और मैग्ना एट इनिशिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और आज उनका जन्मदिन है।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

9 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

15 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

6 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

16 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

16 hours ago