होम / मीडिया फोरम / कोविड-19 ने छीन ली पत्रकार आशुतोष बेहरा की जिंदगी
कोविड-19 ने छीन ली पत्रकार आशुतोष बेहरा की जिंदगी
कोरोनावायरस (कोविड-19) की चपेट में आकर ओडिशा में एक और पत्रकार की मौत हो गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
कोरोनावायरस (कोविड-19) की चपेट में आकर ओडिशा में एक और पत्रकार की मौत हो गई है। बताया जाता है कि कंधमाल जिले के फूलबाणी इलाके में आशुतोष बेहरा नामक पत्रकार का कोविड-19 के कारण निधन हो गया है। करीब 45 वर्षीय आशुतोष ओडिशा के प्रादेशिक अखबार ‘सर्बसाधारण’ (Sarbasadharan) में बतौर करेसपॉन्डेंट कार्यरत थे।
कोविड-19 की चपेट में आने के बाद उन्हें 20 मई को फूलवाणी के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां आशुतोष की हालत ज्यादा बिगड़ गई और रविवार की शाम उनका निधन हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आशुतोष राज्य में पत्रकारों के लिए चलाए गए वैक्सीनेसन अभियान के दौरान वैक्सीन लगवाने वाले पत्रकारों में शामिल थे। आशुतोष के निधन पर कंधमाल जिले के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ओडिशा में अब तक 29 पत्रकारों की मौत हो चुकी है।
टैग्स ओडिशा पत्रकार का निधन कोविड-19 कोरोनावायरस आशुतोष बेहरा