होम / मीडिया फोरम / इस मंच पर जुटेंगी मीडिया जगत की हस्तियां, तमाम मुद्दों पर होगी चर्चा

इस मंच पर जुटेंगी मीडिया जगत की हस्तियां, तमाम मुद्दों पर होगी चर्चा

वर्चुअल रूप से होने वाले इस कार्यक्रम में ‘बिजनेस वर्ल्ड’ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

ताजनगरी आगरा से पिछले साल शुरू हुआ नेशनल हिंदी न्यूज चैनल ‘टीबीआई9’ (tbi9) अपनी पहली वर्षगांठ मना रहा है। चैनल के अनुसार, इस एक साल में उसके व्युअर्स की संख्या 16 मिलियन हो गई है। इस सफलता का जश्न मनाने के लिए आगरा के होटल भावना क्लार्क्स इन होटल में सात अगस्त को ‘होप इंडिया कॉन्क्लेव’ (Hope India Conclave) 2020 का आयोजन किया जाएगा।

‘महासचिव, कॉर्पोरेट काउंसिल फॉर लीडरशिप एंड अवेयरनेस’ (सीसीएलए) की ओर से वर्चुअल रूप से होने वाले इस कार्यक्रम को ‘टीबीआई9’ मीडिया नेटवर्क की ओर से पेश किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मीडिया जगत की तमाम हस्तियां एक मंच पर जुटेंगी और अपने विचार रखेंगी। ‘बिजनेस वर्ल्ड’ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

दोपहर करीब पौने दो बजे अतिथियों के स्वागत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इस दौरान दो पैनल डिस्कशन भी किए जाएंगे। दोपहर ढाई बजे होने वाले पैनल डिस्कशन में सीएलई-नॉर्थ के रीजनल चेयरमैन पूरन डावर, ‘बिजनेस वर्ल्ड’ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा, नोएडा फिल्म सिटी के फाउंडर और मीडिया विश्लेषक संदीप मारवाह, आईटीवी नेटवर्क के चीफ एडिटर अजय शुक्ला, राज्यसभा टेलिविजन के पूर्व कार्यकारी निदेशक राजेश बादल शामिल होंगे। ‘द कैपिटल पोस्ट’ की एडिटर गरिमा सिंह इस पैनल को मॉडरेट करेंगी।

अपराह्न तीन बजे चार वक्ताओं की स्पीच के बाद 03.20 बजे से दूसरा पैनल डिस्कशन आयोजित किया जाएगा। इसमें मीडिया विश्लेषक प्रमिला दीक्षित, रोमसंश ग्रुप के किशोर खन्ना, उत्ताखंड के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट, न्यूज नशा की फाउंडर विनीता यादव अपने विचार रखेंगे और इस पैनल को इंडिया न्यूज के सीनियर एडिटर यतेंद्र शर्मा मॉडरेट करेंगे। शाम चार बजे चीफ गेस्ट की स्पीच और धन्यवाद ज्ञापन के साथ करीब सवा चार बजे इस कॉन्क्लेव का समापन होगा। उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (Social Welfare State minister) डॉ. जीएस धर्मेश कार्यक्रम में चीफ गेस्ट होंगे।


टैग्स डॉ. अनुराग बत्रा टीबीआई9 होप इंडिया कॉन्क्लेव
सम्बंधित खबरें

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 hours ago

पत्रकार पर हमला, कार पर फायरिंग के बाद बेरहमी से पीटा

मणिपुर की राजधानी इंफाल में बुधवार रात एक स्थानीय अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया।

3 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

17 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 day ago

‘दैनिक जागरण’ के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल के बेटे के लगन-सगाई समारोह में जुटे राजनेता

प्रदेश और देश के कई जाने-माने नेताओं, अधिकारियों और समाजसेवियों की मौजूदगी में इस समारोह के दौरान सामाजिक और राजनीतिक रिश्तों की मजबूती भी देखने को मिली।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

20 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

5 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

2 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

6 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

3 hours ago