होम / मार्केटिंग / E4m-CNN राउंडटेबल: उद्देश्यशील ब्रैंडिंग के भविष्य पर चर्चा करेंगे इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स

e4m-CNN राउंडटेबल: उद्देश्यशील ब्रैंडिंग के भविष्य पर चर्चा करेंगे इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप 6 अगस्त को बेंगलुरु में विशेष e4m-CNN कस्टम राउंडटेबल का आयोजन करने जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप 6 अगस्त को बेंगलुरु में विशेष e4m-CNN कस्टम राउंडटेबल का आयोजन करने जा रहा है। यह हाई-प्रोफाइल इवेंट ब्रैंडिंग की बदलती दुनिया पर गहन विमर्श के लिए कई दिग्गज लीडर्स, अनुभवी प्रोफेशनल्स और इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स को एक मंच पर लाएगा। नेटवर्किंग और ज्ञान-साझा करने के इस मंच से मार्केट की तेजी से बदलती परिस्थितियों में ब्रैंड और मार्केटिंग लीडर्स को व्यावहारिक रणनीतियों की दिशा मिलेगी।

इस बार राउंडटेबल की थीम है — ‘Shaping Brand Identity: The Evolution and Future of Purpose-Driven Branding’, यानी ब्रैंड की पहचान गढ़ना: उद्देश्य-प्रेरित ब्रैंडिंग का विकास और भविष्य।

प्रतिस्पर्धी व मूल्य-केंद्रित उपभोक्ता मार्केट में उद्देश्यशील ब्रैंडिंग तेजी से ऐसी कंपनियों की पहचान बन रही है जो सिर्फ मुनाफा नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और वास्तविकता के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं। यह राउंडटेबल उस दिशा पर रोशनी डालेगा, जिसमें ब्रैंड्स अपने बिजनेस मॉडल के केंद्र में उद्देश्य को रखकर अपनी पहचान को दोबारा परिभाषित कर रहे हैं।

एक्सपर्ट्स की पैनल चर्चा में यह समझने की कोशिश की जाएगी कि ब्रैंड किस तरह पारंपरिक मार्केटिंग से आगे जाकर, उपभोक्ताओं से जुड़ने के लिए अर्थपूर्ण मूल्यों और कारणों को अपनाकर दीर्घकालिक संबंध बना सकते हैं।

चर्चा के मुख्य बिंदु होंगे:

  • ब्रैंड वैल्यू, डिफरेंशिएशन और लॉन्ग-टर्म रिलिवेंस में पर्पज की भूमिका

  • उपभोक्ताओं के विश्वास और निष्ठा को कायम रखने के लिए पारदर्शी संवाद और मूल्य-आधारित एक्शन का महत्त्व

  • यह आंकलन करने के लिए कौन से फ्रेमवर्क और मीट्रिक्स उपयोगी हैं कि पर्पज किसी ब्रैंड की पहचान, उपभोक्ता निष्ठा और व्यवसायिक परिणामों को किस हद तक प्रभावित कर रहा है

स्पीकर्स की लिस्ट में शामिल हैं:

  • रितेश कपूर, वाइस प्रेजिडेंट, मार्केटिंग व कम्युनिकेशंस, Accenture

  • अपूर्वा जानी, मार्केटिंग डायरेक्टर, Intel India

  • कविता श्रीनिवासन, हेड ऑफ मार्केटिंग – इंजीनियरिंग और R&D सर्विसेज, HCLTech

  • सौम्यजीत डे, ग्लोबल हेड – डिजिटल कैंपेन डिलीवरी और AI फॉर मार्केटिंग लीड, Thoughtworks

  • प्रशोब रवि, AVP और हेड – ब्रैंड एंड कम्युनिकेशंस, Zensar Technologies

  • लक्ष्मी हरिकुमार, डायरेक्टर ऑफ प्रोडक्ट मार्केटिंग (पूर्व – Freshworks, LinkedIn, EdgeVerve-Infosys)

  • विवेक साह, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, Syngene International Limited

  • अनुश्री तापुरिया, ग्लोबल लीड – डिजिटल एडवर्टाइजिंग, Thoughtworks

  • सैयद मेहर ताज, डायरेक्टर – ब्रैंड, मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशंस, EY

  • मौलश्री शर्मा, असिस्टेंट वाइस प्रेजिडेंट मार्केटिंग, Zycus

  • सौरभ त्यागी, ग्रुप मैनेजर – मीडिया और PR, Titan Company Limited

  • विशाल निकोलस, EVP और हेड – स्ट्रैटेजी एंड सॉल्यूशंस, Dentsu (मॉडरेटर)

  • ऋषि राय, अकाउंट डायरेक्टर, CNN इंटरनेशनल कमर्शियल (को-मॉडरेटर) 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital का SME IPO जल्द होगा लॉन्च, कंपनी जुटाएगी ₹80.11 करोड़

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited अपना SME आईपीओ लॉन्च करने जा रही है।

4 days ago

Spalba में तनिमा त्रिपाठी की एंट्री, संभालेंगी क्रिएटिव स्ट्रैटेजी की कमान

मीडिया और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। तनिमा त्रिपाठी को Spalba में स्ट्रैटेजी एंड कॉन्सेप्ट्स की क्रिएटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है

6 days ago

भारत-पाक मैच बना महाइवेंट: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे विज्ञापन के दाम

टी20 विश्व कप में भारत-पाक मुकाबले से पहले विज्ञापन दरें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। कंपनियां करोड़ों दर्शकों तक पहुंचने के लिए भारी खर्च कर रही हैं, जिससे क्रिकेट के साथ व्यापार भी तेज हो गया है।

1 week ago

IMA 2025 का भव्य आयोजन, मार्केटिंग जगत के बेस्ट प्लेयर्स को मिला सम्मान

मुंबई में बुधवार, 11 फरवरी को 'इंडियन मार्केटिंग अवॉर्ड्स' (IMA) का 12वां संस्करण बड़े ही शानदार अंदाज में आयोजित किया गया।

1 week ago

जन्मदिन विशेष: ऐडवर्टाइजिंग व मार्केटिंग इंडस्ट्री में नया मानक तय कर रहे हैं हर्ष राजदान

आज डेंट्सु साउथ एशिया के सीईओ हर्ष राजदान का जन्मदिन है। वह ऐडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग इंडस्ट्री के ऐसे लीडर हैं, जिनकी सोच, काम करने का तरीका और नेतृत्व पूरे साउथ एशिया में लोगों को प्रेरित करता है।

06-February-2026


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

21 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

23 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

21 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

21 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

22 hours ago