होम / साक्षात्कार / इंडियन मीडिया में नहीं दिखतीं इस तरह की खबरें: अमृता राय, ME, स्वराज्य एक्सप्रेस

इंडियन मीडिया में नहीं दिखतीं इस तरह की खबरें: अमृता राय, ME, स्वराज्य एक्सप्रेस

न्यूज चैनल ‘स्वराज्य एक्सप्रेस’ की मैनेजिंग एडिटर अमृता राय का कहना है कि...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।। 

हिंदी टीवी न्यूज की दुनिया में एक नए चैनल न्यूज चैनल ‘स्वराज्य एक्सप्रेस’  ने दस्तक दे दी है।  चैनल की मैनेजिंग एडिटर अमृता राय का कहना है कि उनके चैनल में ग्राउंड रिपोर्टिंग को काफी अहमियत दी जा रही है। इसके अलावा जिन लोगों को अपनी बात रखने का प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता है, चैनल उनके लिए भी आगे बढ़कर उनकी बात लोगों तक पहुंचाने का काम करता है।

समाचार4मीडिया डॉट कॉम के संपादकीय प्रभारी अभिषेक मेहरोत्रा से एक बातचीत के दौरान अमृता राय का कहना था, ‘हमारे चैनल में एक प्रोग्राम सिर्फ किसानों और ग्रामीण इलाकों पर केंद्रित है। उस प्रोग्राम में हम दूरदराज के गांवों से, कस्बों से रिपोर्ट्स मंगाते हैं। कहीं कोई नया आविष्कार हो रहा है या कहीं कोई समस्या है, कहीं कोई ऐसी चीज हो रही है जो स्थानीय लोग पूरे देश तक पहुंचाना चाहते हैं, मगर नहीं पहुंचा पा रहे हैं, तो उन तमाम तरह की खबरों को हम पूरा स्पेस देते हैं और आधा घंटे का बुलेटिन चलाते हैं। ऐसा बुलेटिन शायद आपको इंडियन मीडिया में कहीं देखने को नहीं मिलेगा।’

इस बातचीत के दौरान अमृता राय का यह भी कहना था, ‘हमारी कोशिश है कि हम आदिवासी इलाकों के लिए आधा घंटे का बुलेटिन अलग से तैयार करें। इसके अलावा हमारी कोशिश ये भी है कि हम मजदूर और श्रमिकों के लिए भी आधा घंटे का बुलेटिन तैयार करें और जो लोग टीवी की दुनिया से एकदम बाहर हो गए हैं, हम टीवी के माध्यम से उनकी जानकारी लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं। बहुत सारे लोग तो टीवी देखना इसलिए छोड़ चुके हैं कि उन्हें लगता है कि उनके मतलब की चीज तो वहां दिखाई नहीं जाती है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी उनके मतलब की चीजें देने की है, क्योंकि हमारे देश की जनता में वे लोग भी शुमार हैं और उनका हक है कि वे जानकारी हासिल करें। उनके लिए सरकार ने जो भी योजनाएं चलाई हैं अथवा सुविधाएं दी हैं, उसको वो समझ सकें। ऐसे लोगों के लिए हम प्लेटफॉर्म बनने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उन्हें अपने बारे में जानकारी भी मिले और अपनी समम्याएं शेयर करने का मौका भी मिले।’

अमृता राय के साथ इस बातचीत का विडियो आप यहां देख सकते हैं-


टैग्स अभिषेक मेहरोत्रा अमृता राय स्वराज्य एक्सप्रेस
सम्बंधित खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

2 days ago

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

4 days ago

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

4 days ago

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

18 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

17 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

16 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

17 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

17 hours ago