होम / साक्षात्कार / चार साल पहले उठाया गया बिजनेस स्टैंडर्ड का यह कदम भविष्य को देगा बल: शिवेंद्र गुप्ता
चार साल पहले उठाया गया बिजनेस स्टैंडर्ड का यह कदम भविष्य को देगा बल: शिवेंद्र गुप्ता
हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ के साथ एक बातचीत के दौरान ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट शिवेंद्र गुप्ता ने अपने पेवॉल मॉडल व इसे लागू करने में आईं चुनौतियों पर चर्चा की
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
तमाम अखबारों द्वारा अपने ई-पेपर्स को पेवॉल (paywalls) यानी पेड सबस्क्रिप्शन की ओर ले जाने का मुद्दा इन दिनों चर्चाओं में है। अंग्रेजी अखबार बिजेनस स्टैंडर्ड (Business Standard) उन मीडिया ऑर्गनाइजेशंस की लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने अपनी न्यूज वेबसाइट के लिए काफी पहले पेवॉल मॉडल को अपनाया था। हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) के साथ एक बातचीत के दौरान ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट शिवेंद्र गुप्ता ने अपने पेवॉल मॉडल, इसे लागू करने में आईं चुनौतियों और इसके भविष्य के बारे में बताया। प्रस्तुत हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश:
बिजनेस स्टैंडर्ड ने अपने ऑनलाइन कंटेंट को पेवॉल के पीछे रखा हुआ है। इसे लेकर अब तक का अनुभव कैसा रहा है और कंपनी को इस स्ट्रीम से किस तरह का रेवेन्यू मिलता है?
बिजनेस स्टैंडर्ड ने अपनी वेबसाइट के एक हिस्से को करीब चार साल पहले पेवॉल के पीछे रखा था। इस स्ट्रैटेजी को लेकर हमारा अनुभव काफी उत्साहजनक रहा है। पिछले चार साल में हमें अपने आंकड़ों में लगातार ग्रोथ देखने को मिली है। हालांकि, हम इसकी सटीक डिटेल शेयर नहीं कर पाएंगे, लेकिन यह कहना सही होगा कि डिजिटल सबस्क्रिप्शन ने हमारे कुल डिजिटल रेवेन्यू में काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
शुरुआत में जब आपने रीडर्स से ऑनलाइन कंटेंट के लिए भुगतान करने के लिए कहा तो आपकी किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा? अभी आपके सामने किस तरह की चुनौतियां आ रही हैं?
सबसे बड़ी चुनौती (जो अभी भी बनी हुई है) तब आती है, जब लोगों से भुगतान करने के लिए कहा जाता है। खासकर तब, जब उन्होंने लंबे समय तक फ्री कंटेंट हासिल किया हो। सच्चाई यह है कि हमारे प्रतिद्वंद्वी फ्री स्ट्रैटेजी अपना रहे थे, इस बात ने भी हमारी ग्रोथ को बाधित किया। अब कोविड के बाद की दुनिया में हम देख रहे हैं कि अधिकांश पब्लिशर्स अपने ई-पेपर को पेवॉल के पीछे ले जाने की दिशा में कदम उठा रहे हैं। हमें लगता है कि भविष्य में इस दिशा में और मजबूती आएगी।
पेड ऑनलाइन कंटेंट मॉडल कई देशों में पहले से चल रहा है। लेकिन वहां प्रिंट एडिशंस या तो पूरी तरह समाप्त हो गए हैं अथवा उनकी कीमतें काफी प्रभावित हुई हैं। क्या आप अपने देश में इस तरह की परिकल्पना कर रहे हैं अथवा क्या आपको लगता है कि एक बार यह बुरा दौर गुजर जाने के बाद प्रिंटेड अखबार फिर वापसी करेंगे?
हमारा मानना है कि प्रिंट और डिजिटल दोनों बने रहेंगे। भारत के संदर्भ में देखें तो निकट भविष्य में प्रिंट और अधिक प्रभावी रहेंगे। वर्तमान दौर में डिस्ट्रीब्यूशन प्रक्रिया काफी बाधित होने के कारण इन दिनों प्रिंट मीडिया निश्चित रूप से काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा है, लेकिन हमारा मानना है कि यह प्रॉडक्ट फिर जोरदार वापसी करेगा। हमें लगातार अपने पाठकों का फीडबैक मिलता है कि वे प्रिंट प्रॉडक्ट (अखबार) को मिस करते हैं और हमें विश्वास है कि एक बार स्थितियां सामान्य होने पर हम इन नुकसान की भरपाई कर सकेंगे। यहां तक कि जब हम सफल डिजिटल प्रॉडक्ट्स के अंतरराष्ट्रीय उदाहरणों को देखें तो उनका प्रिंट बिजेनस (हालांकि यह डिजिटल से कम है) तब से ठीक प्रदर्शन कर रहा है, जब से वे अपने डिजिटव वर्जन को पेवॉल के पीछे ले गए हैं।
भारतीय प्रिंट मार्केट के लिए इस ऑनलाइन सबस्क्रिप्शन रेवेन्यू मॉडल के बारे में आपकी क्या राय है? क्या आपको मार्केट डायनामिक्स के इस दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है?
पब्लिशर्स के लिए डिजिटल एडवर्टाइजिंग बिजनेस लंबे समय से निराशाजनक रहा है। संरचनात्मक रूप से देखें तो यह तय होता प्रतीत दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं, डिजिटल की डिलीवरी कॉस्ट काफी ज्यादा है। डिजिटल पर टेक्नोलॉजी कई ऑपरेटिंग सिस्टम्स, डिवाइस और सोशल प्लेटफॉर्म्स पर बंटी हुई है, जो अलग से अपने ऊपर ध्यान चाहते हैं। टेक्नोलॉजी की कीमतें प्रिंटिंग कॉस्ट में होने वाली बचत को खत्म कर देती हैं। इसका एकमात्र रास्ता डिजिटल सबस्क्रिप्शन मॉडल को तैयार करना है। डिजिटल के लिए सबस्क्रिप्शन और एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू का मिश्रण उचित रहेगा। यह देखते हुए हमारा मानना है कि अधिकांश प्लेयर्स को देर-सवेर सबस्क्रिप्शन मॉडल की दिशा में कदम बढ़ाना होगा। अधिकांश प्लेयर्स के लिए अपनी डिजिटल प्रॉपर्टी (digital assets) को एडिट संचालित प्रॉपर्टी (edit driven assets) की दिशा में ले जाना होगा। वर्तमान में अधिकांश प्लेयर्स अपने डिजिटल प्रॉडक्ट को अपने मूल प्लेटफॉर्म (native platform) के तौर पर देखते हैं, जहां पर वास्तविक न्यूज को कॉमर्शियल कंटेंट से अलग करना मुश्किल है। डिजिटल प्रॉडक्ट के लिए भुगतान करने वाले कस्टमर्स जुटाने के लिए पब्लिशर्स को इन दोनों को एक-दूसरे से अलग करना होगा। शुक्र है कि बिजनेस स्टैंडर्ड में हमारी डिजिटल प्रॉपर्टी शुरुआत से ही एडिट यानी संपादकीय के कंट्रोल में रही है। इसने हमें डिजिटल सबस्क्रिप्शन प्रॉडक्ट के रूप में अग्रणी होने में मदद की है।
आखिरी सवाल, क्या आपको उम्मीद है कि ऑनलाइन कंटेंट पढ़ने के लिए पाठकों द्वारा भुगतान करने के मामले में इंडस्ट्री एक साथ आएगी?
मुझे इसकी पूरी उम्मीद है।
टैग्स बिजनेस स्टैंडर्ड पेवॉल शिवेंद्र गुप्ता डिजिटल कंटेंट