होम / साक्षात्कार / SAB Goup के MD मार्कंड अधिकारी ने बताया, आने वाले वर्षों में कैसा होगा मीडिया का परिदृश्य
SAB Goup के MD मार्कंड अधिकारी ने बताया, आने वाले वर्षों में कैसा होगा मीडिया का परिदृश्य
‘श्री अधिकारी ब्रदर्स’ (SAB) द्वारा की गई ‘सब’ (SAB) टीवी की लॉन्चिंग को 20 साल पूरे हो गए हैं। इसके अलावा समूह के म्यूजिक चैनल 'मस्ती' ने भी दस साल का सफर तय कर लिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘श्री अधिकारी ब्रदर्स’ (SAB) द्वारा की गई ‘सब’ (SAB) टीवी की लॉन्चिंग को 20 साल पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही ग्रुप के म्यूजिक चैनल ‘मस्ती’ (Mastii) ने भी एक दशक का सफर तय कर लिया है। हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) के साथ एक बातचीत के दौरान ‘सब ग्रुप’ (SAB Goup) के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मार्कंड अधिकारी ने इस सफर से लेकर आगे की प्लानिंग समेत तमाम मुद्दों पर अपने विचार रखे। प्रस्तुत हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश:
20 साल से अधिक समय से एक ब्रॉडकास्टर और मीडिया समूह के मालिक के रूप में आपका अब तक का तजुर्बा क्या रहा है?
हम इस इंडस्ट्री में पिछले 40 वर्षों से हैं और ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में हम पिछले 20 साल से हैं। ब्रॉडकास्टिंग के सफर में हमारी शुरुआत ‘सब टीवी’ (SAB TV) के साथ हुई थी। मुझे लगता है कि ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में हम अभी काफी युवा हैं, इसलिए हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है। एक बात निश्चित है कि टेलिविजन (टीवी चैनल्स) यहां बने रहेंगे और सर्वाइव करेंगे। एक कंट्री के रूप में हम पारिवारिक (फैमिली ओरिएंटेड) हैं और तमाम वर्षों से हमने इस पारिवारिक संस्थान का पोषण किया है। टीवी लाखों लोगों के जीवन का हिस्सा है और तमाम घरों में लोग इसे अपने परिवार के साथ मिलकर देखते हैं और यह आगे भी बना रहेगा। हालांकि लॉकडाउन के दौर में डिजिटल काफी आगे बढ़ा है, लेकिन तमाम लोगों को अभी भी सुबह की चाय के साथ अखबार पढ़ने की आदत है। पश्चिमी देशों की बात करें तो अखबार वहां पर अभी भी काफी सम्मानित हैं और राय निर्माता (opinion makers) बने हुए हैं।
क्या कंटेंट पर कोई किताब (playbook) है? इसे कैसे प्राप्त करें और कैसे व्युअर्स की नब्ज को पहचान सकते हैं?
कंटेंट एक तात्कालिक रचना है। यह बिल्कुल ‘थम्बमार्क’ (thumbmark) की तरह होता है, यानी इसका प्रत्येक हिस्सा अपने आप में अलग होता है। मुझे लगता है कि कंटेंट को समझने के लिए व्यक्ति को जनता की नब्ज की जानकारी होनी चाहिए। मैंने जीवन के सभी पहलुओं और रंगों को देखा है। इसी को कंटेंट में ट्रांसलेट करना सरल है, क्योंकि तमाम लोग इसी तरह की स्थिति से होकर गुजर चुके हैं।
डिजिटल आपकी योजना का एक बड़ा हिस्सा कैसे बन रहा है?
डिजिटल ही फ्यूचर है। टीवी अब केवल टीवी स्क्रीन नहीं रह गया है। यह एक मॉनिटर है। इसलिए, आने वाले समय में एक बड़ा हिस्सा डिजिटल की ओर रुख करेगा। हमारी अगली पीढ़ी रवि और कैलाश ने दो मार्च 2020 को ‘डिज्नी हॉटस्टार’ पर अपनी वेब फिल्म ‘ढीठ पतंगे’ (Dheet Patange) का प्रीमियर किया है। उनके पास कई फिल्में और वेब सीरीज हैं। जिस तरह से तमाम पब्लिकेशंस ने डिजिटल की ओर रुख कर लिया है, हमारा ‘गवर्नेंस नाउ’ (Governance Now) भी डिजिटल हो चुका है। यहां तक कि अब इवेंट्स भी डिजिटल हो रहे हैं। डिजिटल की ब्यूटी यह है कि यह अनंत है। इसलिए, आपको भविष्य में तमाम प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
अगले पांच से दस साल के भीतर मीडिया परिदृश्य के बारे में आपका क्या अनुमान है?
सामान्य रूप से, इसका उत्तर डिजिटल ही होगा, लेकिन हमारे जैसे देश में सभी सर्वाइव करेंगे। डिजिटल काफी फल-फूल रहा है, लेकिन सच कहूं तो ऐसे भी तमाम लोग हैं, जिन्हें इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इसलिए, अब यही वास्तविकता है, लेकिन हम सभी एक उद्योग के रूप में अगले 5 से 10 वर्षों में एक बड़े कैनवास में होंगे। मीडिया में टेक्नोलॉजी एक अहम भूमिका निभाएगी और कंज्यूमर्स की भागीदारी से इसमें और तेजी आएगी। हमारे देश में युवाओं की आबादी काफी है, इसलिए हम अच्छी पोजीशन पर होंगे।
टैग्स सब ग्रुप कोविड-19 मार्कंड अधिकारी श्री अधिकारी ब्रदर्स