होम / इंटरनेशनल / मंत्री को अपशब्द कहने पर एंकर को एक हफ्ते के लिए किया गया ऑफ-एयर

मंत्री को अपशब्द कहने पर एंकर को एक हफ्ते के लिए किया गया ऑफ-एयर

ब्रिटेन के जाने-माने न्यूज एंकर कृष्णन गुरु-मूर्ति को एक मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करना महंगा पड़ गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

ब्रिटेन के जाने-माने न्यूज एंकर कृष्णन गुरु-मूर्ति को एक मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करना महंगा पड़ गया। न्यूज चैनल ‘चैनल-4’ ने इस मामले में अपने एंकर कृष्णन गुरु-मूर्ति के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें एक हफ्ते के लिए ऑफ-एयर कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृष्णन गुरु-मूर्ति ने अपने शो में ब्रिटिश मंत्री स्टीव बेकर के लिए आपत्तिनजक शब्द का इस्तेमाल किया था। चैनल से ऑफ एयर किए जाने के बाद गुरु-मूर्ति ने अपनी इस हरकत पर माफी मांग ली है। वह खुद स्टीव बेकर के पास सॉरी बोलने के लिए पहुंचे थे। साथ ही उन्होंने कहा कि, मंत्री बेकर के खिलाफ उन्होंने जो भी कहा है उसे टेलीकास्ट भी नहीं किया गया है। 

गुरु-मूर्ति ने इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए भी दी। उन्होंने कह, 'सांसद स्टीव बेकर के साथ एक इंटरव्यू के बाद मैंने एक बहुत ही आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल एक अनदेखे पल में किया। हालांकि, यह प्रसारित नहीं किया गया था। फिर भी यह शब्द किसी भी संदर्भ में मेरे द्वारा निर्धारित मानकों के नीचे है। मैं इसके लिए बिना शर्त माफी मांगता हूं। मैं स्टीव बेकर के पास उन्हें सॉरी कहने के लिए पहुंच गया हूं।'

वहीं, टोरी सांसद ने एंकर के बयान के जवाब में ट्वीट किया, ‘मैं आपके माफी मांगने की सराहना करता हूं। धन्यवाद।’

रिपोर्ट के मुताबिक, चैनल 4 ने अपने स्टाफ के लिए सख्त कोड ऑफ कंडक्ट अपनाया है। इसके खिलाफ बर्ताव करने पर सजा का एक्शन लिया जाता है। 

एक बयान में एंकर ने कहा, ‘चैनल 4 में अपने सभी कर्मचारियों के लिए एक सख्त आचार संहिता है, जिसमें इसकी प्रोग्रामिंग टीम और ऑन-एयर प्रस्तुतकर्ता शामिल हैं। किसी भी तरह के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाता है।’

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो निलंबन के बाद गुरु-मूर्ति 4 नवंबर से पहले चैनल पर नहीं लौटेंगे, क्योंकि उन्होंने पहले से एक अतिरिक्त सप्ताह की छुट्टी ली थी।


टैग्स एंकर कृष्णन गुरू-मूर्ति
सम्बंधित खबरें

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

4 days ago

भारत से करारी शिकस्त के बाद पाक एंकर का टीम पर हमला, बोलीं- शर्म की इंतहा हो गई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम अपने ही देश में जबरदस्त आलोचना का सामना कर रही है।

1 week ago

WhatsApp दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे, EU ने Meta को भेजा नोटिस

यूरोपीय यूनियन (EU) ने फेसबुक और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को साफ तौर पर कहा है कि वह अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे।

10-February-2026

'एप्पल डेली' के संस्थापक जिमी लाई को 20 साल की कैद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया

हॉन्गकॉन्ग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक मीडिया कारोबारी और पत्रकार जिमी लाई को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है।

09-February-2026

नेटफ्लिक्स की WBD डील जांच के दायरे में, अमेरिकी न्याय विभाग सतर्क

नेटफ्लिक्स द्वारा वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) को करीब 83 अरब डॉलर में खरीदने की प्रस्तावित डील अब अमेरिका में जांच के घेरे में आ गई है।

09-February-2026


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

3 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

4 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

34 minutes ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

15 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

4 hours ago