होम / इंटरनेशनल / रूस ने ‘द टेलीग्राफ’ की न्यूज वेबसाइट को किया बैन, लगाया यह आरोप

रूस ने ‘द टेलीग्राफ’ की न्यूज वेबसाइट को किया बैन, लगाया यह आरोप

रूस ने ब्रिटिश समाचार पत्र ‘द टेलीग्राफ’ की वेबसाइट को एक लेख प्रकाशित करने पर ब्लॉक कर दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

यूक्रेन पर रूस के हमले अभी भी जारी है। इस युद्ध के 115 से अधिक दिन गुजर चुके हैं, लेकिन युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच, रूसी अधिकारियों ने ब्रिटिश समाचार पत्र ‘द टेलीग्राफ’ की वेबसाइट को एक लेख प्रकाशित करने पर ब्लॉक कर दिया है। यह जानकारी इंटरनेट अधिकार समूह रोस्कोम्सवोबोदा ने मंगलवार को दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन के क्षेत्र में रूस के सशस्त्र बलों द्वारा किए गए विशेष सैन्य अभियान के बारे में गलत जानकारी प्रसारित करने के बाद वेबसाइट (Telegraph.co.uk) को बैन कर दिया गया है।

फरवरी में यूक्रेन में सैनिकों को भेजने के बाद से, रूस ने संघर्ष के मीडिया कवरेज पर नकेल कस दी है, विदेशी समाचार आउटलेट्स की वेबसाइटों को अवरुद्ध कर दिया है, जो अपने सैन्य अभियान के बारे में "फर्जी" समाचार फैलाते हैं।

रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण की घोषणा की,  जिसे ‘विशेष सैन्य अभियान’ कहा गया। आक्रमण के बाद से ही रूस ने मीडिया कवरेज पर नकेल कसने शुरू दी थी। कई विदेशी न्यूज आउटलेट्स की वेबसाइट्स को बैन कर दिया था। रूस का दावा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट्स उनके सैन्य अभियान के बारे में ‘फर्जी खबरें’ फैलाते हैं।

हालांकि, ‘द टेलीग्राफ’ ने दावा किया है कि वह पहला ऐसा ब्रिटिश अखबार है, जिसकी वेबसाइट को रूस में बैन किया गया है। लेकिन, बीबीसी की वेबसाइट उन अन्य वेबसाइट्स में से एक थी, जिन्हें यूक्रेन युद्ध के कवरेज के लिए रूस में पहले ही बैन किया जा चुका है।

बैन किए जाने पर द टेलीग्राफ ने कहा कि उसे यूक्रेन पर आक्रमण की अपनी रिपोर्टिंग पर गर्व है और रूस द्वारा प्रेस की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित करने के प्रयासों पर खेद है।

इस बीच, रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के दक्षिणी क्षेत्र खेरसॉन में एक रूसी टेलीविजन सिग्नल को चालू कर दिया गया, जोकि क्षेत्र पर मास्को के नियंत्रण को मजबूत करने के उद्देश्य से नवीनतम कदम के रूप में प्रतीत होता है।


टैग्स बैन द टेलीग्राफ रूस न्यूज वेबसाइट
सम्बंधित खबरें

भारत से करारी शिकस्त के बाद पाक एंकर का टीम पर हमला, बोलीं- शर्म की इंतहा हो गई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम अपने ही देश में जबरदस्त आलोचना का सामना कर रही है।

4 days ago

WhatsApp दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे, EU ने Meta को भेजा नोटिस

यूरोपीय यूनियन (EU) ने फेसबुक और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को साफ तौर पर कहा है कि वह अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे।

1 week ago

'एप्पल डेली' के संस्थापक जिमी लाई को 20 साल की कैद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया

हॉन्गकॉन्ग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक मीडिया कारोबारी और पत्रकार जिमी लाई को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है।

1 week ago

नेटफ्लिक्स की WBD डील जांच के दायरे में, अमेरिकी न्याय विभाग सतर्क

नेटफ्लिक्स द्वारा वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) को करीब 83 अरब डॉलर में खरीदने की प्रस्तावित डील अब अमेरिका में जांच के घेरे में आ गई है।

1 week ago

T20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेशी मीडिया को नहीं मिली मीडिया मान्यता, पत्रकारों में नाराजगी

भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेशी पत्रकारों की मीडिया मान्यता (एक्रिडिटेशन) प्रक्रिया पर दोबारा विचार शुरू कर दिया है।

28-January-2026


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

13 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

22 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

19 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

23 hours ago