होम / इंटरनेशनल / अपने मीडिया कारोबार को एक छत के नीचे लाने की कवायद में जुटे रूपर्ट मर्डोक, लिया ये फैसला
अपने मीडिया कारोबार को एक छत के नीचे लाने की कवायद में जुटे रूपर्ट मर्डोक, लिया ये फैसला
दुनिया के दिग्गज मीडिया कारोबारी रूपर्ट मर्डोक अपने मीडिया साम्राज्य के दो विभाजित संस्थानों ‘फॉक्स कॉर्प’ और ‘न्यूज कॉर्प’ को एक साथ लाना चाहते हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
दुनिया के दिग्गज मीडिया कारोबारी रूपर्ट मर्डोक अपने मीडिया साम्राज्य के दो विभाजित संस्थानों ‘फॉक्स कॉर्प’ और ‘न्यूज कॉर्प’ को एक साथ लाना चाहते हैं, लिहाजा उन्होंने इसके लिए विलय का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव दोनों कंपनियों के विभाजन के एक दशक के बाद आया है। बता दें कि दोनों को साल 2013 में अलग-अलग कर दिया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्डोक की दोनों मीडिया कंपनियों की ओर से इस संभावित डील का मसौदा तैयार करने के लिए स्वतंत्र निदेशकों की एक विशेष समिति का गठन किया गया है, जो डील की संभावनाओं और वित्तीय नियम व शर्तों का अध्ययन करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी यह प्रक्रिया शुरुआती चरण में है।
वैसे यह भी बता दें कि रूपर्ट मर्डोक का प्रिंट बिजनेस ‘न्यूज कॉर्प’ संभाल रहा है, जबकि टीवी और मनोरंजन का हिस्सा ‘फॉक्स कॉर्प’ के अधीन है।
माना जा रहा है कि यदि रूपर्ट मर्डोक की इन दो कंपनियों का एकीकरण हो जाता है, तो उनका सारा मीडिया कारोबार एक छत के नीचे आ जाएगा और ऐसा होने से मर्डोक का मीडिया संपत्ति पर अधिक नियंत्रण होगा और लागत में भी कटौती आएगी।
टैग्स रूपर्ट मर्डोक न्यूज कॉर्प विलय फॉक्स कॉर्प