होम / इंटरनेशनल / ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के सोशल मीडिया बैन पर Meta ने 5.5 लाख अकाउंट किए बंद
ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के सोशल मीडिया बैन पर Meta ने 5.5 लाख अकाउंट किए बंद
ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर सख्ती शुरू हो गई है। नए कानून के तहत Meta Platforms Inc. ने वहां करीब 5.5 लाख सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
ऑस्ट्रेलिया में बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर सख्ती शुरू हो गई है। नए कानून के तहत Meta Platforms Inc. ने वहां करीब 5.5 लाख सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर दिए हैं। ये अकाउंट ऐसे यूजर्स के थे, जिनकी उम्र 16 साल से कम मानी जा रही है।
Meta ने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि उसने करीब 3.30 लाख Instagram, 1.73 लाख Facebook और लगभग 40 हजार Threads अकाउंट बंद किए हैं। यह कदम ऑस्ट्रेलिया के उस नए कानून को मानने के लिए उठाया गया है, जो 10 दिसंबर से लागू हुआ है।
इस कानून के मुताबिक, TikTok और Instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को यह सुनिश्चित करना होगा कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे उनके प्लेटफॉर्म पर न हों। नियम तोड़ने पर कंपनियों पर 49.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 33 मिलियन अमेरिकी डॉलर) तक का जुर्माना लग सकता है। इस तरह का कड़ा कदम उठाने वाला ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला लोकतांत्रिक देश बन गया है।
हालांकि Meta ने इस कानून का विरोध भी किया है। कंपनी का कहना है कि सिर्फ बैन लगाने से समस्या हल नहीं होगी। Meta ने सभी ऐप्स के लिए एक जैसा उम्र जांच सिस्टम और बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरे इंडस्ट्री स्तर पर नियम बनाने की मांग की है। कंपनी को चिंता है कि बच्चे एक ऐप बंद होने पर दूसरे नए ऐप्स पर चले जाएंगे।
Meta ने इसे “whack-a-mole effect” बताया है, यानी एक ऐप बंद करने पर बच्चे किसी और नए ऐप पर पहुंच जाते हैं।
ऑस्ट्रेलिया में कौन से प्लेटफॉर्म बैन हैं और कौन से चलेंगे
बैन किए गए प्लेटफॉर्म:
Facebook, Instagram, TikTok, Snapchat, Threads, Reddit, Twitch, X (पहले Twitter), YouTube, Kick
इनकी अनुमति होगी:
Discord, GitHub, Google Classroom, LEGO Play, Messenger, Pinterest, Roblox, Steam और Steam Chat, WhatsApp, YouTube Kids
ऑस्ट्रेलिया सरकार का कहना है कि यह फैसला बच्चों को सोशल मीडिया के नुकसान से बचाने के लिए जरूरी है, जबकि टेक कंपनियां इसके बेहतर और संतुलित समाधान की मांग कर रही हैं।
टैग्स