होम / इंटरनेशनल / Meta में इस बड़े पद से शेरिल सैंडबर्ग ने दिया इस्तीफा

Meta में इस बड़े पद से शेरिल सैंडबर्ग ने दिया इस्तीफा

वह करीब 14 साल से फेसबुक की पैरेंट कंपनी में दूसरे नंबर पर अपनी भूमिका निभा रही थीं। हालांकि, वह कंपनी बोर्ड में अपनी जिम्मेदारी निभाती रहेंगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘फेसबुक’ (Facebook) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) शेरिल सैंडबर्ग (Sheryl Sandberg) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह करीब 14 साल से कंपनी में दूसरे नंबर पर अपनी भूमिका निभा रही थीं।

शेरिल सैंडबर्ग ने इस बारे में अपने फेसबुक पेज पर घोषणा की है। अपनी फेसबुक पोस्ट में सैंडबर्ग ने लिखा है, ‘आज मैं आपके साथ यह खबर शेयर कर रही हूं कि मैं 14 साल बाद ‘मेटा’ को छोड़ने जा रही हूं।’ इसके साथ ही उन्होंने इस फेसबुक पोस्ट में अपने कार्यकाल और अनुभवों के बारे में बताया है।

हालांकि, वह कंपनी बोर्ड में अपनी जिम्मेदारी निभाती रहेंगी। बता दें कि सैंडबर्ग ने वर्ष 2008 में ‘गूगल’ (Google) छोड़कर ‘फेसबुक’ जॉइन किया था।

इस बारे में ‘फेसबुक’ के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) का कहना है, ‘एक युग की समाप्ति। 14 वर्षों में हमने एक साथ काम किया है, आपने हमारे एडवर्टाइजिंग बिजनेस को तैयार किया है। बेहतरीन लोगों को काम पर रखा है, हमारी प्रबंधन संस्कृति को गढ़ा है और मुझे सिखाया है कि कंपनी कैसे चलाई जाती है। मुझे अब रोजाना आपके साथ काम करने का मौका नहीं मिलेगा, लेकिन दोस्त बने रहने के लिए आजीवन आभारी रहूंगा। आपने मेरे और मेरे परिवार के लिए, हमारी कंपनी के लिए और दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए जो कुछ किया है, उसके लिए धन्यवाद। आप एक सुपरस्टार हैं।‘


टैग्स फेसबुक इस्तीफा मार्क जुकरबर्ग सीओओ चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर रिजाइन मेटा शेरिल सैंडबर्ग
सम्बंधित खबरें

भारत से करारी शिकस्त के बाद पाक एंकर का टीम पर हमला, बोलीं- शर्म की इंतहा हो गई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम अपने ही देश में जबरदस्त आलोचना का सामना कर रही है।

4 days ago

WhatsApp दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे, EU ने Meta को भेजा नोटिस

यूरोपीय यूनियन (EU) ने फेसबुक और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को साफ तौर पर कहा है कि वह अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे।

1 week ago

'एप्पल डेली' के संस्थापक जिमी लाई को 20 साल की कैद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया

हॉन्गकॉन्ग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक मीडिया कारोबारी और पत्रकार जिमी लाई को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है।

1 week ago

नेटफ्लिक्स की WBD डील जांच के दायरे में, अमेरिकी न्याय विभाग सतर्क

नेटफ्लिक्स द्वारा वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) को करीब 83 अरब डॉलर में खरीदने की प्रस्तावित डील अब अमेरिका में जांच के घेरे में आ गई है।

1 week ago

T20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेशी मीडिया को नहीं मिली मीडिया मान्यता, पत्रकारों में नाराजगी

भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेशी पत्रकारों की मीडिया मान्यता (एक्रिडिटेशन) प्रक्रिया पर दोबारा विचार शुरू कर दिया है।

28-January-2026


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

6 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

15 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

12 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

17 hours ago