होम / इंटरनेशनल / लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार के साथ हाथी ने यूं की मसखरी
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार के साथ हाथी ने यूं की मसखरी
रिपोर्टिंग के दौरान कई बार दिल को छू लेने वाले पल कैमरे में कैद हो जाते हैं, जोकि काफी मजेदार होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
रिपोर्टिंग के दौरान कई बार दिल को छू लेने वाले पल कैमरे में कैद हो जाते हैं, जोकि काफी मजेदार होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक रिपोर्टर को रिपोर्टिंग के दौरान अजीबोगरीब घटना का सामना करना पड़ता है, जिस पर खुद उसे हंसी आ जाती है और दिल को छू लेने वाले पल कैमरे में कैद हो जाते हैं।
दरअसल, एक रिपोर्टर वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में हाथियों के बीच रिपोर्टिंग कर रहा था। इस दौरान आमतौर पर गुस्से में रहने वाले हाथियों को रिपोर्टर के साथ मसखरी करते देखा गया। इस वीडियो में रिपोर्टिंग करते एक रिपोर्टर को देखा जा सकता है, जिसके पीछे कुछ शरारती हाथी खड़े नजर आ रहे हैं। इनमें से एक हाथी जब आगे बढ़ता है तो रिपोर्टर उसे रोकने के लिए उस पर हाथ रख देता है। इसके बाद एक दूसरा हाथी अपनी सूंड से उस शख्स के साथ मसखरी करने लगता है। वह अपनी सूंड को शख्स के सिर के ऊपर रख उसके चेहरे के साथ खेलने लगता है। इस पर रिपोर्टर को हंसी आ जाती है।
Hilarious.. ?
— Buitengebieden (@buitengebieden) November 14, 2022
? KBCpic.twitter.com/ynItIvn1mP
यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने यूजर्स का दिल जीत लिया है और उन्हें हंसने पर मजबूर कर रहा है।
टैग्स रिपोर्टर पत्रकार हाथी