होम / इंटरनेशनल / महिला रिपोर्टर के साथ घटी ये अप्रत्याशित घटना, वीडियो हुआ वायरल

महिला रिपोर्टर के साथ घटी ये अप्रत्याशित घटना, वीडियो हुआ वायरल

न्यूज चैनल पर लाइव रिपोर्टिंग के दौरान कई बार रिपोर्टर के साथ ऐसी घटना घट जाती है, जिसकी कल्पना भी शायद ही किसी ने की हो।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

न्यूज चैनल पर लाइव रिपोर्टिंग के दौरान कई बार रिपोर्टर के साथ ऐसी घटना घट जाती है, जिसकी कल्पना भी शायद ही किसी ने की हो। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर के हाथ से एक कुत्ता माइक छीनकर भागता हुआ दिखाई देता है।

बताया जा रहा है कि यह 10 सेकेंड का वीडियो अमेरिका से वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला रिपोर्टर सड़क के किनारे किसी घटना पर स्टूडियो से पूछे जा रहे सवालों का लाइव जवाब दे रही होती है। इसी बीच अचानक वहां पर एक कुत्ता दौड़ता हुआ आता है। इसके बाद वह रिपोर्टर के हाथ से माइक छीनकर भागने लगता है। वीडियो यहीं नहीं खत्म होता है। आप देख सकते हैं कि कैमरामैन इसके बाद का सीन भी दिखाता है और यह सीन टीवी पर चल जाता है। आप देख सकते हैं कि जब कुत्ता माइक लेकर भागता है तो महिला रिपोर्टर भी उसके पीछे भागती है।

इस अजीबोगरीब घटना को देख न्यूज पढ़ने वाली महिला एंकर का रिएक्शन भी देखने लायक होता है, जो इस वाकये को देखकर देख कर दंग रह जाती है। यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। 

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @FredSchultz35 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 10 सेकेंड का यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इसे अब तक 86 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को 82 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी कर लिया है।  

यहां देखें वीडियो:


टैग्स रिपोर्टर माइक कुत्ता
सम्बंधित खबरें

भारत से करारी शिकस्त के बाद पाक एंकर का टीम पर हमला, बोलीं- शर्म की इंतहा हो गई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम अपने ही देश में जबरदस्त आलोचना का सामना कर रही है।

3 days ago

WhatsApp दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे, EU ने Meta को भेजा नोटिस

यूरोपीय यूनियन (EU) ने फेसबुक और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को साफ तौर पर कहा है कि वह अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे।

1 week ago

'एप्पल डेली' के संस्थापक जिमी लाई को 20 साल की कैद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया

हॉन्गकॉन्ग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक मीडिया कारोबारी और पत्रकार जिमी लाई को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है।

1 week ago

नेटफ्लिक्स की WBD डील जांच के दायरे में, अमेरिकी न्याय विभाग सतर्क

नेटफ्लिक्स द्वारा वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) को करीब 83 अरब डॉलर में खरीदने की प्रस्तावित डील अब अमेरिका में जांच के घेरे में आ गई है।

1 week ago

T20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेशी मीडिया को नहीं मिली मीडिया मान्यता, पत्रकारों में नाराजगी

भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेशी पत्रकारों की मीडिया मान्यता (एक्रिडिटेशन) प्रक्रिया पर दोबारा विचार शुरू कर दिया है।

28-January-2026


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

9 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

10 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

3 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

38 minutes ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

11 hours ago