होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी न्यूज की दुनिया में हुई एक बड़े चैनल की एंट्री

टीवी न्यूज की दुनिया में हुई एक बड़े चैनल की एंट्री

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जी मीडिया कॉर्पोरेशन (ZMCL) ने अंग्रेजी न्यूज ब्रॉडकास्टिंग में कदम रखकर अपना नया सफर शुरू कर दि

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

जी मीडिया कॉर्पोरेशन (ZMCL) ने अंग्रेजी न्यूज ब्रॉडकास्टिंग में कदम रखकर अपना नया सफर शुरू कर दिया है। भारत में स्वतंतत्रा दिवस की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर जी मीडिया ग्रुप ने अपना अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘WION’ (World is One News) लॉन्च कर दिया है। यह चैनल एडिटर-इन-चीफ रोहित गांधी के नेतृत्व में लॉन्च हुआ है।

यह चैनल दक्षिण एशियाई नजरिए से वैश्विक न्यूज और मुद्दों को पेश करेगा। विऑन को शुरू में भारत में लॉन्च किया जाएगा और इसके बाद इसकी पहुंच दुनिया के कई अन्य बाजारों तक होगी।

बता दें कि जी मीडिया को ‘WION’ चैनल के लिए सूचना-प्रसारण मंत्रालय से 9 फरवरी को लाइसेंस मिल गया था।

इस चैनल को लेकर इस साल मार्च महीने में एस्सेल ग्रुप (Essel Group) के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा था, ‘जी मीडिया का नया ग्लोबल न्यूज चैनल WION हमारे दर्शकों को एक नए अनुभव का अहसास कराएगा और इससे वह उन्हें शिक्षित और उत्साहित करने का काम करेगा। इस चैनल का नाम ग्रुप के सिद्धांत ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ को आधार मानकर ही रखा गया है।’ वहीं इंग्लिश न्यूज ब्रॉडकास्ट (English News Broadcast) के एडिटर-इन-चीफ रोहित गांधी ने कहा था, ‘WION के साथ हमें दक्षिण एशियाई लोगों के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा।’

‘WION’ पहले से ही डिजिटल माध्यम पर wionews.com पर सक्रिय है। वेबसाइट पर दक्षिण एशिया, दुनिया, बिजनेस, खेल, टेक्नोलॉजी जैसे सेक्शन है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

21 minutes ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

4 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

4 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

5 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

3 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

4 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

5 hours ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

5 hours ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान: भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

7 hours ago