होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पढ़िए, Zee न्यूज को लेकर चल रही 'अफवाह' पर क्या बोले डॉ. सुभाष चंद्रा
पढ़िए, Zee न्यूज को लेकर चल रही 'अफवाह' पर क्या बोले डॉ. सुभाष चंद्रा
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">एस्सेल समूह के चेयरमैन और राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा उस 'भ्रामक खबर' पर खुलकर बोले हैं जिसमें जी न्यूज की एक अंदरूनी मीटिंग का हवाला देकर कई चौंकाने वाली बातें कही गई थीं।</p> <p style="text-align: justify;">डॉ. चंद्रा ने एक पोर्टल द्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
एस्सेल समूह के चेयरमैन और राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा उस 'भ्रामक खबर' पर खुलकर बोले हैं जिसमें जी न्यूज की एक अंदरूनी मीटिंग का हवाला देकर कई चौंकाने वाली बातें कही गई थीं।
डॉ. चंद्रा ने एक पोर्टल द्वारा जी न्यूज को लेकर चलाइ गई रिपोर्ट को गलत खबर बताते हुए कहा कि जी न्यूज और उसके एडिटर के खिलाफ गलत न्यूज फैलाई जा रही है और जो लोग ये काम कर रहे हैं, वे गलत कामों के लिए पहले से ही कुख्यात है।
उन्होंने कहा, ‘मीडिया में सच्चाई न दिखाकर खुद को सेकुलर दिखाने में जुटे लोगों का फैशन जी न्यूज ने तोड़ दिया है।’
There r inspired misinformation being spread about Zee News & it's editors they r people who r exposed of wrong doings
— Dr. Subhash Chandra (@subhashchandra) August 9, 2016
Zee media has broken a fashion in media to project itself secular by not showing truth. Hence spreading mis info on Zee — Dr. Subhash Chandra (@subhashchandra) August 9, 2016
दरअसल उन्होंने यह बात तब कही जब सोमवार को एक न्यूज पोर्टल ने यह जानकारी दी थी कि नोएडा सेक्टर-16 स्थित जी न्यूज के ऑफिस में 27 जुलाई को सभी कर्मियों की एक मीटिंग रखी गई, जिसमें सुभाष चंद्रा के विश्वसनीय सहयोगी अमित जैन ने कहा कि चेयरमैन ने इस आर्गेनाइजेशन के कुछ लोगों को सख्त संदेश दिया है। आगे कहा कि यदि कोई यह सोचता है कि सुधीर चौधरी को यहां से निकाला नहीं जा सकता, क्योंकि वह जाना-पहचाना चेहरा हैं तो वह गलत है ।
इस न्यूज रिपोर्ट में आगे कहा गया था कि जैन ने संपादक चौधरी की ओर देखा और फिर दावा किया कि संगठन से बढ़कर कोई भी सेलिब्रिटी नहीं है।
रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जैन के इस सख्त संदेश के बाद चौधरी ने बैठक में अपना और अपनी टीम के अहम सदस्यों के इस्तीफा सौंपने की पेशकश की थी। हालांकि जैन ने चौधरी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि मैनेजमेंट को इस बात की भनक लग गई है कि सुधीर चौधरी को लेकर बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं है।
वैसे पिछले कुछ महीनों से जी न्यूज पर अतिराष्ट्रवादी होने का आरोप भी लग रहा है, जिसके जवाब में डॉ. चंद्रा ने अपनी सफाई यूं पेश की थी। डॉ. चंद्रा का पक्ष सुनने के लिए नीचे विडियो पर क्लिक कीजिए...
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स