होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE मीडिया के तिमाही नतीजे: नोटबंदी के बावजूद बढ़ा ऐड रेवन्यू...
ZEE मीडिया के तिमाही नतीजे: नोटबंदी के बावजूद बढ़ा ऐड रेवन्यू...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) ने अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 11 न्यूज चैनल की ब्रॉडकास्टर और अंग्रेजी दैनिक ‘डीएनए’ (DNA) अखबार की प्रकाशक कंपनी को इस दौरान कुल 6.31 करोड़ रुपये का
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) ने अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 11 न्यूज चैनल की ब्रॉडकास्टर और अंग्रेजी दैनिक ‘डीएनए’ (DNA) अखबार की प्रकाशक कंपनी को इस दौरान कुल 6.31 करोड़ रुपये का प्रॉफिट (EBITDA – earnings before interest, tax, depreciation and amortisation) हुआ है।
नोटबंदी के बावजूद बढ़ा ऐडवर्टाइजिंग रेवेन्यू (Advertising revenues rose despite demonetisation)
नोटबंदी (demonetisation) के बावजूद ZMCL अपने ऐडवर्टाइजिंग रेवेन्यू को बढ़ाने में सफल रही। अक्टूबर से दिसंबर 2016 तक तीन महीने के दौरान इसके ऐडवर्टाइजिंग रेवेन्यू में 10 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है और यह 103.46 करोड़ रुपये से बढ़कर 114.43 करोड़ रुपये हो गया है। यदि कुल रेवेन्यू में कमी की बात करें तो इसका कारण सबस्क्रिप्शन रेवेन्यू में आई जबर्दस्त गिरावट (61.7) है और यह 30.64 करोड़ से घटकर सिर्फ 11.74 करोड़ रुपये रह गया है। इसी का परिणाम है कि कुल रेवेन्यू में सबस्क्रिप्शन रेवेन्यू का योगदान पिछले वर्ष के मुकाबले 21.2 प्रतिशत से घटकर 8.6 प्रतिशत रह गया है।
यदि खर्चे की बात करें तो सामान और ऑपरेशंस महंगे होने अथवा अन्य खर्चों के कारण इसमें बढ़ोतरी हुई है। पहले खर्चों में 10.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ यह राशि 36.48 करोड़ रुपये थी जबकि बाद में यह 17.4 प्रतिशत बढ़कर 61.66 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा पहले जहां कर्मचारियों पर 37.52 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, वह 16.1 प्रतिशत घटकर 31.48 करोड़़ रुपये किए गए हैं।
टेलिविजन ऑपरेशंस से हुआ थोड़ा फायदा...
इस वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही (FY Q3 17) में ZMCL के टेलिविजन बिजनेस में 20.2 करोड़ रुपये का फायदा रहा है। हालांकि इसमें पहले के मुकाबले मामूली कमी हुई है, पहले यह 20.39 करोड़ रुपये था। ब्रॉडकास्टिंग का रेवेन्यू भी घटकर 109.96 करोड़ रुपये हो गया है लेकिन खर्च (expenses) में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल तीसरी तिमाही (FY Q3 16) में यह रकम क्रमश: 116.45 करोड़ और 96.06 करोड़ रुपये थी।
कुल परिणाम की तरह टेलिविजन की ओर से ऐडवर्टाइजिंग रेवेन्यू भी बढ़ा है और 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ यह 98.25 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन सबस्क्रिप्शन रेवेन्यू में काफी गिरावट दर्ज की गई है और 66.8 प्रतिशत घटकर 27.89 से 9.27 करोड़ रुपये पर आ गया है। ZMCL के पांच नए चैनल ‘WION’, ‘Zee Kalinga News’, ‘Zee Madhya Pradesh Chhattisgarh’, ‘Zee Purvaiya’ और ‘Zee Rajasthan News’ किसी भी तरह का रेवेन्यू हासिल करने में असफल रहे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स