होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज चैनल का बदला स्वरूप, Zee Media ने किया ऐसा प्रयोग...
न्यूज चैनल का बदला स्वरूप, Zee Media ने किया ऐसा प्रयोग...
एस्सेल ग्रुप (Essel Group) के स्वामित्व वाली कंपनी Zee मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
एस्सेल ग्रुप (Essel Group) के स्वामित्व वाली कंपनी ‘Zee मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) ने एक अनूठा प्रयोग किया है। दरअसल, कंपनी ने निर्णय लिया है कि उसके हिंदी न्यूज चैनल ‘Zee Hindustan’ में कोई एंकर नहीं होगा। मीडिया समूह ने इस चैनल को मई 2017 में लॉन्च किया था, जिसे अब नए रूप में री-लॉन्च किया गया है।
अपने इस निर्णय के बारे में एस्सेल ग्रुप’ के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा का कहना है कि आमतौर पर एंकर किसी स्टोरी को खास रंग देने लग जाते हैं, ऐसे में जब एंकर नहीं होगा तो इस तरह की स्थिति से बचा जा सकेगा।
उन्होंने कहा, ‘ऐसे व्युअर्स जो सच में हमें फॉलो करना चाहते अथवा जो सिर्फ न्यूज के बारे में जानना चाहते हैं, उनके पास एंकर को देखने के सिवा कोई विकल्प नहीं होता है। ऐसे में हमने इस स्थिति को समझा और यह प्रयोग किया। इस चैनल पर बिना व्यूज के सिर्फ न्यूज मिलेगी।’
डॉ. चंद्रा का यह भी कहना है, ‘कैमरा कभी झूठ नहीं बोलता है और इस चैनल पर स्टोरी अपने आप बोलेगी और व्युअर्स को सिर्फ न्यूज स्टोरी ही मिलेंगी। यह एक नई शुरुआत है।’
ZMCL के एमडी अशोक वेंकटरमणी का कहना है कि इस कवायद से यह चैनल व्युअर्स के बीच प्रमुख स्थान बनाने में सफल होगा। यहां व्युअर्स को सिर्फ न्यूज मिलेगी और कंटेंट की वैरायटी इसे दूसरों से अलग करेगी।
वहीं, ‘Zee Hindustan’ के एडिटर-इन-चीफ पुरुषोत्तम वैष्णव का कहना है, ‘हमारी टीम ने बहुत ही कम समय में इस प्रयोग को मूर्त रूप दिया। यह चैनल बिना किसी व्यूज के व्युअर्स को सिर्फ न्यूज देगा।’
टैग्स