होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE मीडिया की महिला पत्रकार और कैमरामैन पर हमला  

ZEE मीडिया की महिला पत्रकार और कैमरामैन पर हमला  

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। अवैध रूप से बनी इमारत को खाली कराने के दौरान घटना को कवर कर रहे ‘ZEE’ समूह की महिला पत्रकार और कैमरामैन पर गुस्‍साए लोगों ने हमला कर उन्‍हें घायल कर दिया। पश्चिम बंगा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

अवैध रूप से बनी इमारत को खाली कराने के दौरान घटना को कवर कर रहे ‘ZEE’ समूह की महिला पत्रकार और कैमरामैन पर गुस्‍साए लोगों ने हमला कर उन्‍हें घायल कर दिया।

पश्चिम बंगाल के ‘डिगा’ (Digha) कस्‍बे में हाईकोर्ट के निर्देश पर सरकारी अधिकारी एक इमारत को खाली कराने पहुंचे थे। इस दौरान न्‍यूज चैनल ‘Zee 24 Taas’ की पत्रकार स्‍वाति नायक और कैमरामैन संदीप भारती जब रिपोर्टिंग के लिए इमारत में दाखिल हुए तो उन्‍हें लगा कि कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं।

भीड़ से बचने के लिए दोनों ने एक फ्लैट में छिपने का प्रयास किया लेकिन गुस्‍साए लोगों ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ दिया और उन पर हमला कर दिया। हमले में कैमरामैन संदीप भारती के सिर में गंभीर चोट आई हैं और उन्‍हें बेहतर उपचार के लिए थाणे ले जाया गया है। वहीं स्‍वाति को स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बारे में सहायक पुलिस निरीक्षक अमर जगदाले का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शक के आधार पर पुलिस फिलहाल दो लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार दोनों घायलों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

3 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

3 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

3 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

3 hours ago