होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / #MeToo : एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए खतरे की घंटी, हुआ ये बड़ा आर्थिक नुकसान

#MeToo : एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए खतरे की घंटी, हुआ ये बड़ा आर्थिक नुकसान

देश में इन दिनों #MeToo कैंपेन का मुद्दा जोर-शोर से छाया हुआ...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

देश में इन दिनों #MeToo कैंपेन छाया हुआ है। इसके तहत तमाम महिलाएं अपने साथ हुए यौन शोषण के मामले उठा रही हैं। बॉलिवुड से मीडिया होते हुए  राजनीति से जुड़े लोग भी इसमें शामिल होते जा रहे हैं।

लगातार इस तरह की बढ़ती घटनाओं और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कुछ लोगों के नाम इसमें आने के बाद देश के दो प्रमुख प्रडक्शन हाउस ‘एआईबी’ (AIB)और ‘फैंटम फिल्म्स’ (Phantom Films) भी इसकी चपेट में आ गए हैं। इस विवाद के बाद दोनों प्रॉडक्शन हाउस की ‘नेटफ्लिक्स’, ‘अमेजॉन’ और ‘स्टार’  आदि के साथ सैकड़ों करोड़ की डील पर भी असर पडा है। इनमें से कई डील तो रद्द भी हो चुकी हैं।

बॉलिवुड की बात करें तो इस कैंपेन में नाम आने के बाद विकास बहल की फिल्म ‘सुपर30’, सुभाष कपूर की ‘मुगल’ और नाना पाटेकर की आगामी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में लगा हुआ 275 करोड़ रुपया भी फंस सकता है।

नवंबर में रिलीज के लिए तैयार ‘सुपर30’ में 100 करोड़ रुपया लगा हुआ है, ‘हाउसफुल 4’ का बजट 75 करोड़ रुपए रखा गया है जबकि ‘मुगल’ का बजट 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है। तीनों फिल्मों के प्रॅड्यूसर्स अपनी फिल्म को इस विवाद से बचाने के लिए सभी संभव उपाय कर रहे हैं।

‘एआईबी’ की डील देखें तो ‘On Air with AIB’ के तीसरे सीजन के लिए कुल 30 एपिसोड की योजना बनाई गई थी। वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस प्रोवाइडर ‘हॉटस्टार’ ने इस विवाद के बाद तीसरे सीजन का प्रॅडक्शन कैंसिल कर लिया है।

इसके अलावा ‘मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज’ (MAMI) ने भी दो फिल्मों  ‘एआईबी’ की ‘चिंटू का बर्थडे’ और रजत कपूर की 'Kadakh' को मुंबई में होनेवाले मामी फिल्म फेस्टिवल से बाहर कर दिया है। ‘एआईबी’ के सदस्य गुर्सिमन खंबा और रजत कपूर दोनों यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ‘एआईबी’ के शो ‘Gormint’  का प्रडक्शन भी कुछ समय के लिए ठप हो गया है।  

फिल्म ट्रेड विश्लेषक और फिल्म मैगजीन ‘Complete Cinema’ के एडिटर अतुल मोहन के अनुसार, 'इस विवाद के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को 500 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है। पिछले दिनों की बात करें तो सबसे ज्यादा नुकसान ‘एआईबी’ (AIB)और ‘फैंटम फिल्म्स’ (Phantom Films) को हुआ है। उनका कहना है कि यदि पूरे बिजनेस की बात करें तो यह आंकड़ा 500 करोड़ रुपए से ज्यादा होगा।'

यही नहीं, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के अलावा मीडिया के कई बड़े नाम भी इस कैंपेन में फंस चुके हैं। कई पत्रकारों को बाहर जाने को कह दिया गया है तो कई को प्रशासनिक छुट्टी पर भेज दिया गया है। इनमें अंग्रेजी दैनिक ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के हैदराबाद के सीनियर एडिटर के.आर श्रीनिवास, मुंबई में ‘डीएनए’ के एडिटर-इन-चीफ रहे गौतम अधिकारी और ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के प्रशांत झा का नाम शामिल है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

13 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

13 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

13 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

22 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

18 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

23 hours ago