होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ENBA 2016: पढ़िए, अपनी जीत पर क्या बोले विजेता...

ENBA 2016: पढ़िए, अपनी जीत पर क्या बोले विजेता...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। टेलिविजन न्‍यूज क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले उन लोगों को बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स (enba) 2016’ से सम्मानित किया गया, जिन्होंने देश में टेलिविजन ब्रॉडकास्टिंग के भविष

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

टेलिविजन न्‍यूज क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले उन लोगों को बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स (enba) 2016’ से सम्मानित किया गया, जिन्होंने देश में टेलिविजन ब्रॉडकास्टिंग के भविष्य की मजबूत नींव रखी है। यह अवॉर्ड 25 फरवरी को नोएडा के 'रेडिसन ब्लू' होटल में एक रंगारंग कार्यक्रम के दौरान प्रदान किए गए। इस बार के एडिशन में 31 विभिन्न कैटेगरी को शामिल किया गया। बता दें कि enba अवॉर्ड 2016  'जी राजस्थान न्यूज' द्वारा पॉवर्ड (powered by) था।

अवॉर्ड समापन के बाद कई विजेताओं ने अपने प्रतिक्रिया दी, जिन्हें आप यहां पढ़ सकते  हैं-

अरुण पुरी, चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ,  इंडिया टुडे ग्रुप (India Today Group):

सबसे पहले बता दूं कि मैं बहुत खुश हूं क्यों कि हमने हिंदी और अंग्रेजी, दोनों में ही बेस्ट न्यूज चैनल का खिताब जीता है, जोकि बेमिसाल है। मुझे अपनी टीम और उनके पत्रकारिता करने के तरीके पर गर्व है। इसके अतिरिक्त बेहतरीन काम के लिए हम अकसर अपने पत्रकारों की सराहना करते हैं। हम उच्च श्रेणी की पत्रकारिता करने को लेकर प्रतिबद्ध है और पत्रकारिता के मानक को बनाए हुए हैं।

आशीष बग्गा, सीईओ, इंडिया टुडे ग्रुप (India Today Group):

आज मैं बहुत खुश हूं और बेहद अच्छा मससूस कर रहा हूं, क्योंकि enba अवॉर्ड्स में ‘इंडिया टुडे ग्रुप’ का ढंका बजा है। हमने सभी टॉप अवॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। यह हमारी कड़ी मेहनत और गुणवत्ता का एक तरह से प्रमाण है, जो अपने न्यूज प्रोग्राम को प्रड्यूस करने में करते हैं। यह मेरी पूरी टीम की मेहनत है। मैं जूरी की सराहना करता हूं जिन्होंने सबसे अच्छा और सबसे उत्कृष्ट चैनल के रूप में इंडिया टुडे ग्रुप के हिंदी और अंग्रेजी चैनलों को पहचाना।

शीरीन भान, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी-टीवी 18 (CNBC-TV18)

अपनी पहचान को पाना अच्छा लगता है और यह तब और अच्छा हो जाता है जब यह अपने ही साथियों के बीच मिले। हम इन पुरस्कारों को गंभीरता से लेते हैं और हम पिछले कुछ सालों से इन अवॉर्ड्स में हिस्सा भी ले रहे हैं। बहुत अच्छा लगता है, जब ये अवॉर्ड्स आप दोबारा जीतते हैं। मुझे उम्मीद है कि हम हमेशा ही इन अवॉर्ड्स की सूची में बने रहेंगे और यह भी उम्मीद करते है कि यह (enba) इसी तरह से अच्छे क्वॉलिटी कंटेंट को बाहर लाने के लिए इंडस्ट्री को प्रोत्हासित करता रहेगा।

कार्तिकेय शर्मा, फाउंडर व प्रोमोटर, आईटीवी नेटवर्क (iTV Network):

मुझे लगता है कि यह पत्रकारों की प्रतिभा को पहचाने के लिए बेहद अच्छा तरीका है, जो इस मुकाम पर आने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और अपनी  पत्रकारिता को पूरी तरह से एक अलग स्तर पर ले जाते हैं। इस तरह का मंच बनाने और पत्रकारिता में बेहतरीन कामों को पहचानने के लिए मैं enba को धन्यवाद करता हूं।

राहुल कंवल, मैनेंजिंग एडिटर, इंडिया टुडे (India Today):

‘enba अवॉर्ड्स 2016’ को फिर लाने के लिए मैं अनुराग बत्रा, सुपर्णा चड्ढा और एक्सचेंज4मीडिया की पूरी टीम को धन्यवाद करता हूं। यह पहली बार है जब एक ही समय पर किसी नेटवर्क के हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही न्यूज चैनलों ने बेस्ट चैनल का अवॉर्ड जीता हो। इंडिया टुडे ग्रुप में हमारे लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है और इन अवॉर्ड्स के लिए मैं एक बार एक्सचेंज4मीडिया को धन्यवाद करता हूं।

श्रीनिवासन जैन, मैनेंजिंग एडिटर, एनडीटीवी 24x7 (NDTV 24x7):

enba अवॉर्ड दोबारा जीतकर मैं बेहद उत्साहित हूं। सही मायने में ‘Truth Vs Hype’ को जब हमने शुरू किया था तो पहली बार enba द्वारा ही पहचान मिली थी। इसलिए अब यह और भी खास हो जाएगा। इस तरह के हर अवॉर्ड हमारी मदद करते हैं, हमें प्रोत्साहित करते हैं, हमें प्रेरित करते हैं और बहुत जरूरी चीज यह हमें एक पहचान देते हैं। इस वजह से इस अवॉर्ड के लिए मैं enba का एक बार फिर धन्यवाद करना चाहूंगा।

श्वेता सिंह, एग्जिक्यूटिव एडिटर, प्रोग्रामिंग, आजतक (Aaj Tak):

जब आप एंकरिंग की बात करते हैं, तो शोरसराबे वाली दुनिया हो गई है, ऐसे में अगर आप इससे इतर काम करते हैं और पीछे छूटते हैं, तो ये चिंता क विषय है। पर हमारे पत्रकारिता के ब्रैंड को पहचानने के लिए मैं enba  का और इन अवॉर्ड्स के लिए सभी का धन्यवाद करती हूं।

गौरव सावंत, एग्जिक्यूटिव एडिटर, इंडिया टुडे (India Today):

इस तरह का प्रतिष्ठित अवॉर्ड पाना एक सम्मान की बात है। मुझे उम्मीद है कि लोगों को यह एहसास होगा कि हमारा प्रयास जमीनी हकीकत को सामने लाना है और हम बिना डरे और बिना पक्षपात किए अपनी रिपोर्टिंग को ऐसे ही जारी रखेंगे।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

4 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

4 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

4 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

4 hours ago