होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / देखें विडियो: जब अरनब गोस्‍वामी बोले-बरखा क्या करती है, मुझे नहीं पता...

देखें विडियो: जब अरनब गोस्‍वामी बोले-बरखा क्या करती है, मुझे नहीं पता...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।         ‘भारतीय पत्रकार बेहतर हैं और इन पत्रकारों का भी मानना है कि पूरी दुनिया को कवर करने की काफी संभावनाएं हैं। पश्चिमी (West) देशों को हमें यह नहीं बताना चाहिए कि पत्रकारिता कैसे की जाती है। अब समय आ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।        

‘भारतीय पत्रकार बेहतर हैं और इन पत्रकारों का भी मानना है कि पूरी दुनिया को कवर करने की काफी संभावनाएं हैं। पश्चिमी (West) देशों को हमें यह नहीं बताना चाहिए कि पत्रकारिता कैसे की जाती है। अब समय आ गया है जब वेस्‍टर्न मीडिया को आईना दिखाया जाए। हम यहीं से पश्चिमी मीडिया के प्रभुत्‍व (dominance) को चुनौती देंगे।’ एक कार्यक्रम के दौरान ये कहा जाने-माने वरिष्ठ टीवी पत्रकार अरनब गोस्वामी का।

हाल ही में हुए भारतीय छात्र संसद (BCS) के कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि गोस्‍वामी पहले सेशन को संबोधित कर रहे थे, जिसका टॉपिक ‘Freedom of Expression: How Much is Too Much’ रखा गया था। इस मौके पर एक छात्र द्वारा यह पूछे जाने पर कि पहले आपने ‘टाइम्‍स नाउ’ छोड़ा और अब बरखा दत्‍त ने एनडीटीवी (NDTV) समूह से नाता तोड़ लिया है। ऐसे में क्‍या आने वाले समय में दोनों के गठबंधन (collaboration) की कोई संभावना बन रही है?

अपने जवाब में अरनब ने कहा ऐसा नहीं होने जा रहा है। काफी हल्‍के-फुल्‍के माहौल में अरनब ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि बरखा क्या करती है, लेकिन मैं जर्नलिज्म करने आया था और जर्नलिज्म ही करूंगा।’ देखें विडियो...

वहीं कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान गोस्‍वामी ने कहा कि भारत एक उभरती हुई शक्ति है और इसकी अर्थव्‍यस्‍था भी काफी विशाल है, इसके बावजूद ग्‍लोबल मीडिया में यह अपनी पहचान नहीं बना सका है। पूर्व में ‘टाइम्‍स नाउ’ (Times Now) के एडिटर-इन-चीफ रहे अरनब का यह भी कहना था कि हमारे यहां के पत्रकार सबसे बेहतर हैं।

‘टाइम्‍स नाउ’ छोड़कर अपना नए वेंचर ‘Republic’ शुरू करने वाले अरनब का कहना था, ‘पूरी दुनिया जानती है कि हमारी अर्थव्‍यवस्‍था काफी विशाल है और हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, ऐसे में हम पूरी दुनिया को कवर कर सकते हैं। भारत पूरी दुनिया में आईटी (IT) उद्योग की कैपिटल भी है लेकिन मुझे दुख है कि इतना सब होते हुए भी हम ग्‍लोबल मीडिया में अपनी कोई उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाए हैं और मैं ऐसे पत्रकारों को एक मंच पर लेकर आऊंगा और पूरी दुनिया को कवर करना शुरू करूंगा।’

‘रिपब्लिक’ के बारे में अरनब ने कहा, ‘एक आदमी यहां तक कि पत्रकारों का एक समूह पूरा देश नहीं बदल सकता है लेकिन यहां के लोगों में काफी ताकत है और वे ऐसा कर सकते हैं। ग्‍लोबल इंडियन न्‍यूज मीडिया को लेकर काफी लोगों ने हंसी उड़ाई। लेकिन मुझे विश्‍वास है कि ‘रिपब्लिक’ की जीत होगी और ऐसे लोगों को हार का मुंह देखना पड़ेगा। विचारवाद (Idealism) की जीत होगी और पैसे वालों (Money) को पराजित होना पड़ेगा।’

अरनब का यह भी कहना था कि ‘रिपब्लिक’ सिर्फ एक न्‍यूज चैनल नहीं है, यह तो एक आंदोलन (movement) है जो लोगों की आवाज को एक बार फिर वापस लेकर आएगा।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

16 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

16 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

16 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

16 hours ago