होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सावन में रैप के जरिए कुछ यूं याद किया भोलेनाथ को, विडियो हुआ वायरल

सावन में रैप के जरिए कुछ यूं याद किया भोलेनाथ को, विडियो हुआ वायरल

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हरियाणा, सोनीपत के युवा रैपर अभिषेक सोनपालिया ने एक रैप विडियो तैयार किया है, जो दुनिया की सबसे पुरानी नगरी मानी जाने वाली काशी यानी वाराणसी पर है। उन्होंने इस रैप विडियो का नाम दिया है ‘वेलकम टू काशी’। इन दिनों यह रैप सोशल मीडिया तेजी से व

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

हरियाणा, सोनीपत के युवा रैपर अभिषेक सोनपालिया ने एक रैप विडियो तैयार किया है, जो दुनिया की सबसे पुरानी नगरी मानी जाने वाली काशी यानी वाराणसी पर है। उन्होंने इस रैप विडियो का नाम दिया है ‘वेलकम टू काशी’। इन दिनों यह रैप सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। विडियो की शुरुआत में हिन्दू पंडितों और कुछ रीति-रिवाजों पर सवाल भी उठाया गया है।

इस विडियो को स्प्रिचुअल रैप (धार्मिक रैप) कहा जा रहा है जो भगवान शिव को समर्पित है। यूट्यूब पर मौजूद इस विडियो को देखने पर यह आपको पहली ही बार में लुभा लेगा, और आपको यह पूरा देखने पर मजबूर कर देगा।

अभिषेक की मानें तो, वह इस रैप को लिखने के लिए तब प्रेरित हुए जब वह एक शादी के सिलसिले में बनारस गए थे। उन्होंने कहा कि बनारस में जब वे अस्सी घाट पर गंगा के पास बैठे तो उन्हें लगा जैसे वे यहीं के हैं। उन्होंने कहा कि रैप में उन्होंने जो कुछ भी लिखा है वो वही है जो बनारस में उन्होंने खुद देखा।

इस गाने को म्यूजिक दिया है सुमित राज कश्यप ने और इस विडियो को प्रड्यूस किया है अभिषेक सोनपालिया ने।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

16 minutes ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

4 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

4 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

4 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

3 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

4 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

4 hours ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

5 hours ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान: भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

7 hours ago